फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरे में दुनिया! क्यों लगातार बढ़ रहा है समुद्र का तापमान? वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

Sat, 30 Mar 2024 02:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 02:06 PM IST
विज्ञापन
Science News: 12 months of record ocean heat has scientists puzzled and concerned
क्यों लगातार बढ़ रहा है समुद्र का तापमान? - फोटो : pixabay

Science News: दुनियाभर में तापमान तेजी बढ़ रहा है। जलवायु वैज्ञानिकों को धरती के पर्यावरण में साल 2023 की शुरुआत में कुछ अजीबगरीब दिखाई देने लगा था। मार्च 2023 में समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने लगा था और अप्रैल तक एक नया  रिकॉर्ड बना दिया था। बीते 12 महीने से समुद्री सतह का तापमान हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। समुद्र की सतह पर होने वाले परिवर्तन ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस जलवायु परिवर्तन के पीछे कुछ ऐसी वजहें, जिसके बारे में वैज्ञानिकों को पता नहीं है। 



यूरोपी संघ की एजेंसी कॉपरनिकस क्लाइमेट सर्विस पर्यावरण पर नजर रखती है। इस एजेंसी के मुताबिक, फरवरी 2024 दुनियाभर में सबसे गर्म महीना रिकॉर्ड किया गया था। सतह पर हवा का औसत तापमान 13.54 डिग्री सेल्सियस था, फरवरी में 1991-2020 के औसत तापमान से 0.81 डिग्री सेल्सियस ज्यादा और 2016 की बीती सबसे गर्म फरवरी से 0.12 डिग्री ज्यादा था। औद्योगिक क्रांति से पहले 1850-1900 की फरवरी की औसत अवधि की तुलना की जाए, तो यह महीना 1.77 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म था। 
 

Trending Videos
Science News: 12 months of record ocean heat has scientists puzzled and concerned
क्यों लगातार बढ़ रहा है समुद्र का तापमान? - फोटो : pixabay
डेटा के मुताबिक, मार्च 2023 से फरवरी 2024 का वैश्विक औसत तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। फरवरी के पहले पखवाड़े के समय वैश्विक स्तर पर तापमान असाधारण रूप से उच्च था। आठ से 11 फरवरी के बीच लगातार चार दिनों तक तापमान 1850-1900 के औसत से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया। 

 
Science News: 12 months of record ocean heat has scientists puzzled and concerned
क्यों लगातार बढ़ रहा है समुद्र का तापमान? - फोटो : pixabay

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट थॉमस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जॉन अब्राहम ने बताया कि हमें नहीं पता है कि समुद्र में क्या हो रहा है जिसकी वजह से तापमान में परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा यह बहुत असामान्य है, जो वैज्ञानिकों के बीती अपेक्षाओं को चुनौती दे रहा है।

Hill Station: भारत का वो शहर जहां कार ले जाना है मना, जानिए क्या है वजह?

विज्ञापन
विज्ञापन
Science News: 12 months of record ocean heat has scientists puzzled and concerned
क्यों लगातार बढ़ रहा है समुद्र का तापमान? - फोटो : pixabay

वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी चिंता की वजह यह है कि अगर समुद्र का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा, तो इसके कारण कोरल को नुकसान पहुंच सकता है। इससे तेज तूफान के साथ अत्यधिक तूफान आ सकता है। 2023 में वैज्ञानिकों ने ऐसी घटनाएं देखी हैं। 

Total Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण के कारण इस दिन बढ़ जाएंगे सड़क हादसे, वैज्ञानिकों ने क्यों दी ऐसी चेतावनी

विज्ञापन
Science News: 12 months of record ocean heat has scientists puzzled and concerned
क्यों लगातार बढ़ रहा है समुद्र का तापमान? - फोटो : pixabay

अब क्या होगा? 

वैश्विक महासागर के तापमान में जल्द ही कमी होने का कोई संकेत नहीं हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी विश्व मौसम विज्ञान संगठन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2023 में वैश्विक महासागर में समुद्रीय हीटवेव का 32 फीसदी अनुभव किया गया है। इसने 2016 में 23 फीसदी के बीते रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्री हीटवेव विशेष तौर पर उत्तरी अटलांटिक और भूमध्य सागर में व्यापक थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed