{"_id":"649e30c0c44da2fffc0ed66d","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-30-june-2023-updates-on-amar-ujala-2023-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: आज डीयू शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम, अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: आज डीयू शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम, अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना
Fri, 30 Jun 2023 07:02 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 30 Jun 2023 07:02 AM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डीयू प्रशासन ने पीएम के दौरे के दौरान छात्र और शिक्षकों के काले कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है। वहीं, जम्मू से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया है। शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। तमिलनाडु के राज्यपाल ने मंत्री सेंथिल बालाजी को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने पर राजनीति शुरू होने के बाद अपने आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया है। ईडी ने नकद के बदले नौकरी देने के मामले में बालाजी को गिरफ्तार किया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
pm narendra modi
- फोटो : Twitter@NarendraModi
पीएम मोदी आज डीयू के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में होंगे शामिल
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शुक्रवार को शामिल होंगे। डीयू प्रशासन ने समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय में समारोह से संबंधित पोस्टरों को जगह-जगह लगाए गया है। विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित समारोह को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना
जम्मू से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया है। शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आधार शिविर पूरी तरह भोले के रंग में रंगा गया।

आरएन रवि, वी. सैंथिल बालाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल ने मंत्री सेंथिल बालाजी के बर्खास्तगी आदेश को किया स्थगित
तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने के कारण राज्य में राजनीति गरमाई हुई। इस बीच राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री के बर्खास्तगी के आदेश पर फिलहाल स्टे लगा दिया। बालाजी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ईडी नकद के बदले नौकरी देने के आरोप में बालाजी से पूछताछ कर रही है।

How To Identify Fake GST Bill
- फोटो : Istock
जीएसटी को पूरे हुए छह साल
देश में सबसे बड़े अप्रत्यक्ष कर सुधार के तहत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू हुए छह साल पूरे हो गए। अब 1.50 लाख करोड़ रुपये का मासिक राजस्व सामान्य हो चुका है। शुरुआती दौर में औसत मासिक राजस्व 85,000-95,000 करोड़ रुपये हुआ करता था। अप्रैल, 2023 में संग्रह 1.87 लाख करोड़ के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।