फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cabinet Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज, बदलाव की अटकलें तेज

Mon, 03 Jul 2023 07:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 07:05 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 july 2023 Updates On Amar Ujala
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक प्रगति मैदान के नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसी के साथ अब सरकार सहित संगठन में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं, एनसीपी में बगावत का मामला अब महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। एनसीपी ने स्पीकर को पत्र लिखकार अजित पवार समेत मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी नौ विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट 42 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से खुलेगा। इस दौरान मणिपुर हिंसा और अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की न्यायिक जांच के लिए उनकी बहन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई शुरू हो सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

 
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 july 2023 Updates On Amar Ujala
संसद में पीएम मोदी की बैठक - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक प्रगति मैदान के नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसी के साथ अब सरकार सहित संगठन में फेरबदल की अटकलें तेज हो गईं हैं। मंत्रिपरिषद की बैठक संसद के मानसून सत्र से कुछ दिनों पहले हो रही है। मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर



 
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 july 2023 Updates On Amar Ujala
शरद पवार और जयंत पाटिल(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
अजित पवार और मंत्री बने आठ विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग

अजित पवार के एनसीपी विधायकों को तोड़कर एनडीए में शामिल होने का मामला अब महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने अजित पवार समेत मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी नौ विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित करने की मांग की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 july 2023 Updates On Amar Ujala
चंडीगढ़ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी यूपी-बिहार समेत कई भागों में आज बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट

दक्षिण पश्चिम मानसून समय से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। इसके प्रभाव से गुजरात और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बरसात हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 july 2023 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
42 दिन के अवकाश के बाद आज से खुलेगी शीर्ष अदालत

सुप्रीम कोर्ट 42 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से खुलेगा। इस दौरान मणिपुर हिंसा और अतीक अहमद व अशरफ की हत्या की न्यायिक जांच के लिए उनकी बहन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई शुरू हो सकती है। साथ ही समलैंगिक विवाह सहित कई अहम मामलों में निर्णय आ सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed