‘नाविक’ से लैस होकर जवान और सशक्त व घातक होंगे। अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) से नेविगेशन सैटेलाइट ‘नाविक’ एनवीएस-1 को सोमवार को सुबह 10:42 बजे प्रक्षेपित करेगा। वहीं देश के अलग हिस्सों में शुरू होने के बाद पूर्वोत्तर राज्य असम को भी सोमवार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। साथ ही हिमाचल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे दिल्ली-एनसीआर के इलाके में सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-1 का होगा प्रक्षेपण, असम के लिए वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
आज नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-1 का होगा प्रक्षेपण
‘नाविक’ से लैस होकर जवान और सशक्त व घातक होंगे। अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) से नेविगेशन सैटेलाइट ‘नाविक’ एनवीएस-1 को सोमवार को सुबह 10:42 बजे प्रक्षेपित करेगा। यह सैटेलाइट खासकर सशस्त्र बलों को मजबूत करने और नौवहन सेवाओं की निगरानी के लिए बनाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
असम के लिए पहली वंदे भारत को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
देश के अलग हिस्सों में शुरू होने के बाद पूर्वोत्तर राज्य असम को भी सोमवार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के लोगों के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज और कल बारिश के आसार
हिमाचल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे दिल्ली-एनसीआर के इलाके में सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। खास तौर पर हिमाचल में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई को हिमाचल में निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज मणिपुर पहुंचेंगे शाह, हिंसा प्रभावित क्षेत्र का करेंगे दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे। गृहमंत्री जातीय संघर्षों का समाधान खोजने के लिए तीन दिनों तक राज्य में रहेंगे। इससे पहले अमित शाह ने मणिपुर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और वादा किया कि समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...