फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Countries Without Trees: दुनिया के इन देशों में नहीं हैं एक भी पेड़, नाम जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Sun, 28 May 2023 04:41 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 28 May 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
List of Countries Without Trees Know Interesting Facts in Hindi
इन देशों में नहीं है एक भी पेड़ - फोटो : istock

Countries Without Trees: पेड़-पौधे हमारे वातावरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ पृथ्वी के लिए फेफड़ों की तरह काम करते हैं, जो इंसानों और दूसरे जानवरों द्वारा छोड़े गए कार्बन को सोखते हैं और हमें ऑक्सीजन देते हैं। इसके अलावा पेड़ धरती पर मिट्टी की परत बनाए रखने में भी मदद करते हैं। जिस जगह पर अधिक पेड़ होते हैं, वहां का वातावरण काफी शुद्ध होता है, साथ ही वहां के लोगों में सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई देख ऐसे भी हैं, जहां एक भी पेड़ नहीं है? यहां दूर-दूर तक हरियाली का नामोनिशान तक नहीं होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पेड़ नहीं होते हैं।



1. ग्रीनलैंड- इसका नाम सुनकर ऐसा लगता है कि यह जगह ग्रीनरी से भरी यानी रही-भरी होगी। जहां हर तरफ पेड़ और घने जंगल होंगे, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। ग्रीनलैंड में हजारों मील तक कोई पेड़ देखने को नहीं मिलता है। इसे दुनिया के सबसे बड़े आईलैंड के रूप में जाना जाता है, जहां चारों ओर ग्लेशियर ही ग्लेशियर नजर आते हैं।

List of Countries Without Trees Know Interesting Facts in Hindi
इन देशों में नहीं है एक भी पेड़ - फोटो : istock

2. कतर- सबसे बड़े गैस भंडार के लिए जाना जाने वाला ये देश सऊदी अरब और फारस की खाड़ी से घिरा हुआ है, जिसका पूरा इलाका रेगिस्तान है। यहां पर एक भी पौधा कहीं देखने को नहीं मिलता है। तेल के भंडार और मोतियों के उत्पादन की वजह से इस देश को अमीर देशों में गिना जाता है। हालांकि पौधे न होने की वजह से फल-फूल के लिए ये देश दूसरे देशों पर भी निर्भर है।

List of Countries Without Trees Know Interesting Facts in Hindi
इन देशों में नहीं है एक भी पेड़ - फोटो : reddit/r/opticalillusions

3. ओमान- अमीर मुस्लिम देशों में शामिल इस देश में भी आपको पेड़-पौधे देखने को नहीं मिलेंगे। दशकों पहले इस देश में वन क्षेत्र 0.01% मापा गया था, जो 1990 के बाद से 0.0% तक आ पहुंचा। ऐसे में कुछ कृषि संगठन अब यहां 2 हजार हेक्टेयर जमीन में कृत्रिम रूप से वन लगाने की शुरुआत कर चुके हैं। इसके साथ ही कुछ और जगहों पर भी यह प्रयास शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
List of Countries Without Trees Know Interesting Facts in Hindi
इन देशों में नहीं है एक भी पेड़ - फोटो : istock

4. अंटार्कटिका- इस लिस्ट में अंटार्कटिका का भी नाम है। अंटार्कटिका का 98 फीसदी हिस्सा बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। इसे दुनिया की सबसे  ठंडी जगह माना जाता है। गर्मी के मौसम में भी यहां का औसत तापमान 20 डिग्री के आसपास रहता है। ऐसे में यहां दूर-दूर तक कोई पौधा नजर नहीं आता है।

विज्ञापन
List of Countries Without Trees Know Interesting Facts in Hindi
इन देशों में नहीं है एक भी पेड़ - फोटो : istock
एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 12 हजार सालों में धरती पर करीब 6 खरब पेड़ों में से आधे से ज्यादा को काटा जा चुका है। काफी तेज रफ्तार से जंगल घटते जा रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण आबादी है, जो कब्जा करती जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed