{"_id":"658e2cf2b8cf8ddd9901a81f","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-29-december-2023-updates-on-amar-ujala-2023-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, केंद्र-असम और उल्फा गुट के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, केंद्र-असम और उल्फा गुट के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर आज
Fri, 29 Dec 2023 07:50 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 07:50 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली तक समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। सड़क, रेल व हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इसके अलावा यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) का गुट शुक्रवार को केंद्र और असम सरकार के साथ त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी। दोनों शुक्रवार 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रहेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Punjab Weather News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज से दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली तक समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। सड़क, रेल व हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई। 80 से ज्यादा ट्रेनें 4 से 13 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जबकि 271 उड़ानों पर भी असर पड़ा है। करीब डेढ़ दर्जन उड़ानों को रद्द व एक उड़ान को डाइवर्ट करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान से जुड़ीं 41 व घरेलू प्रस्थान से जुड़ीं करीब 150 उड़ानों में विलंब हुआ। पढ़ें पूरी खबर

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्र और असम सरकार के साथ आज शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेगा उल्फा गुट
यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) का गुट शुक्रवार को केंद्र और असम सरकार के साथ त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर कहा, समझौते पर हस्ताक्षर शुक्रवार शाम पांच बजे गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किए जाएंगे। संगठन के महासचिव अनुप चेतिया ने कहा, शांति समझौते के लिए उल्फा के वार्ता समर्थक गुट का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली पहुंच चुका है। पढ़ें पूरी खबर

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
आज ललन सिंह की जदयू अध्यक्ष पद से विदाई संभव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी। दोनों शुक्रवार 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रहेंगे। बैठक से पहले जोर-शोर है कि ललन सिंह पार्टी अध्यक्ष पद से मुक्त हो जाएंगे। ललन सिंह ने भी इसका जवाब नहीं दिया और नीतीश ने भी। ललन सिंह ने जदयू टूट को अफवाह बताया तो नीतीश इस बैठक को 'नॉर्मल' बताकर आगे बढ़ गए। लेकिन, राजनीतिक तापमान इसे नॉर्मल मानने को तैयार नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या में निर्माणीधीन राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
राममय होगा देश... लक्ष्मी भी बरसेंगी
अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, कारोबारियों के लिए भी बेहद खुशी का अवसर बनने जा रहा है। कारोबारी जगत अवसर को भुनाने में जुटा है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) का अनुमान है कि प्रभु श्रीराम के मंदिर से संबंधित उत्पादों की बिक्री से केवल जनवरी में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर