{"_id":"649b8978e2def8f27605b224","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-28-june-2023-updates-on-amar-ujala-2023-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: देश के कई राज्यों में पांच दिनों तक बारिश की संभावना, वैगनर प्रमुख ने बेलारूस में ली शरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: देश के कई राज्यों में पांच दिनों तक बारिश की संभावना, वैगनर प्रमुख ने बेलारूस में ली शरण
Wed, 28 Jun 2023 07:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 28 Jun 2023 07:17 AM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, असम सहित भारत के अधिकतर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड के सात पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने बेलारूस में शरण ली है। बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने प्रिगोझिन के शरण लेने की पुष्टि की है। संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर आज संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीपीए) की बैठक होगी। इसमें सत्र की तारीखों को लेकर चर्चा होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
उत्तराखंड में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में भारी वर्षा
हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, असम सहित भारत के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को भी मानसून सक्रिय रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तराखंड में भी भारी बारिश का दौर जारी रहा। राज्य के सात पर्वतीय जिलों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रिगोझिन
- फोटो : सोशल मीडिया
वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन ने बेलारूस में ली शरण
पुतिन के खिलाफ बगावत के सूत्रधार रहे प्रिगोझिन मंगलवार को बेलारूस पहुंच गए। हालांकि, उनके जेट के मिंस्क पहुंचने और वहां से लौटने की खबरें आ रही थीं। लेकिन प्रिगोझिन खुद कहां है, रहस्य बना हुआ था। देर शाम बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने उनके वहां शरण लेने की पुष्टि की।

नया संसद भवन
- फोटो : Social Media
संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक आज
संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर आज संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीपीए) की बैठक होगी। इसमें सत्र की तारीखों को लेकर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से 20 अगस्त तक हो सकता है। दोनों सदनों की कार्यवाही नए संसद भवन में ही होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : Amar Ujala Digital
जोधपुर में रक्षा मंत्री की जनसभा आज
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 जून को जोधपुर में बड़ी जनसभा करने आएंगे। बालेसर में राजनाथ सिंह की आमसभा होगी। मोदी सरकार के नौ वर्ष की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बालेसर में विशाल आम सभा को रक्षामंत्री संबोधित करेंगे। साथ ही प्रदेश की गहलोत सरकार पर ही निशाना लगाएंगे।