फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wagner Chief Prigozhin Reached To Belarus President Alexander Lukashenko Confirmed

Yevgeny Prigozhin: वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन ने बेलारूस में ली शरण, राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने की पुष्टि

Wed, 28 Jun 2023 04:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिंस्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिंस्क Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 04:55 AM IST
सार

पुतिन के खिलाफ बगावत के सूत्रधार रहे प्रिगोझिन मंगलवार को बेलारूस पहुंच गए। प्रिगोझिन खुद कहां है, रहस्य बना हुआ था। देर शाम बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने उनके वहां शरण लेने की पुष्टि की।

विज्ञापन
Wagner Chief Prigozhin Reached To Belarus President Alexander Lukashenko Confirmed
प्रिगोझिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुतिन के खिलाफ बगावत के सूत्रधार रहे प्रिगोझिन मंगलवार को बेलारूस पहुंच गए। हालांकि, उनके जेट के मिंस्क पहुंचने और वहां से लौटने की खबरें आ रही थीं। लेकिन प्रिगोझिन खुद कहां है, रहस्य बना हुआ था। देर शाम बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने उनके वहां शरण लेने की पुष्टि की। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा ने कहा कि उसने अपनी जांच में पाया है विद्रोह में शामिल लोगों ने अपराध के इरादे से शुरू की गई गतिविधियां बंद कर दी है, इसलिए जांच को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


वैगनर समूह के लड़ाकों के खिलाफ अपराधिक जांच की बंद
रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सबसे बड़ा संकट उत्पन्न करने वाले वैगनर समूह के लड़ाकों के खिलाफ आपराधिक जांच बंद कर दी है। रूसी प्रशासन ने मंगलवार को बताया कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन और अन्य सभी लड़ाकों के खिलाफ आरोप वापस ले लिए गए हैं। न्यूज एजेंसी आरआईए ने मंगलवार को रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी भी दी कि वैगनर समूह भारी सैन्य उपकरणों समेत अपने सभी हथियार मंत्रालय को वापस लौटाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


बगावत के दौरान पायलटों की मौत होने की पुष्टि की
पुतिन ने सोमवार को उन पायलटों को श्रद्धांजलि भी दी जो इस नाकाम बगावत के दौरान मारे गए थे। विद्रोह के बाद अपने पहले संबोधन में पुतिन ने कहा कि इन नायक-पायलटों ने जान देकर रूस को बड़े संकट से बचाया है। पुतिन का पायलटों को श्रद्धांजलि देना उन रिपोर्टों की पुष्टि करता है जिनमें कहा गया था कि प्रिगोझिन की वैगनर मिलीशिया ने रोस्तोव-ऑन-दोन शहर पर कब्जा करने के दौरान कई विमानों को मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिकों से मिले पुतिन
पुतिन ने मंगलवार को क्रेमलिन के कैथेड्रल स्क्वायर में सैनिकों से मिलकर यह दर्शाने की कोशिश की कि सब नियंत्रण में है। उन्होंने सैनिकों और सुरक्षा सेवा कर्मियों को संबोधित करते हुए मॉस्को में गृह युद्ध की स्थिति टालने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed