Rambagh Palace: भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत होटल स्थित हैं। यह अपनी सुविधाओं और खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कई होटल मौजूद हैं। गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर में पर्यटकों के लिए कई ऐतिहासिक स्थल हैं। इस स्थलों पर पूरे साल दुनियाभर के पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर आज भी कई किले और पैलेस मौजूद हैं जिनकी खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां पर अब कई किलों को होटल्स में बदल दिया गया है।
Rambagh Palace: यहां है भारत का सबसे महंगा होटल, एक रात का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह खूबसूरत महल कभी जयपुर के राजा का निवास स्थान था। साल 1835 में इसका निर्माण कराया गया था। साल 1925 में रामबाग पैलेस जयपुर के महाराजा का हमेशा के लिए निवास स्थान बन गया था। इसके बाद महाराजा सवाई मान सिंह ने साल 1957 में इस महल को आलीशान होटल में बदल दिया था।
रामबाग पैलेस 47 एकड़ में बनाया गया है। इसमें कई आलीशान सुईट, मार्बल के गलियारे, हवादार बरामदे और राजसी गार्डन मौजूद हैं। होटल के किराए की बात की जाए, तो इसके अलग-अलग रूम और सुईट का किराया ढाई लाख से 10 लाख रुपए तक है।
Titan Submarine: टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी का वीडियो आया सामने, जानिए कैसे हुआ धमाका
इसमें एक रॉयल डाइनिंग रूम और एक मास्टर बेडरूम के साथ ड्रेसिंग एरिया भी बनाया गया है। इसके साथ होटल में एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है, जिसमें कई सुविधाएं हैं।
PM Modi: पीएम मोदी ने इस भारतीय भाषा को बताया दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा, जानिए कहां बोली जाती है भारत में?
अगर आपको गेम पसंद हैं, तो यहां पर पोलो गोल्फ, जीवा ग्रांडे स्पा, जकूजी, इंडोर, आउटडोर स्विमिंग, वॉकिंग ट्रेल, फिटनेस हब, योग मंडप में योग समेत कई सुविधा मौजूद हैं।