फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: अमेरिका और मिस्र दौरे के बाद दिल्ली लौटे पीएम मोदी, सीरिया में 13 लोगों की मौत

Mon, 26 Jun 2023 06:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 06:54 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 June 2023 Updates On Amar Ujala
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन बाद रविवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। पीएम मोदी के स्वागत के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य नेता पालम हवाईअड्डे पहुंचे थे। इस दौरान अंग वस्त्र पहनाकर जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं, रूस ने सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में हवाई हमला कर दिया, जिसमें में दो बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा ग्रीक की रूढ़िवादी न्यू डेमोक्रेसी पार्टी ने देश के संसदीय चुनावों में जीत हासिल की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 


 
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 June 2023 Updates On Amar Ujala
दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : ANI
अमेरिका और मिस्र दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन बाद रविवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। पीएम मोदी के स्वागत के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य नेता पालम हवाईअड्डे पहुंचे थे। इस दौरान अंग वस्त्र पहनाकर जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी छह दिवसीय विदेशी दौरे पर थे, जिसमें से चार दिन वह अमेरिका में रहे और बाकी दो दिन मिस्र की राजधानी काहिरा में।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 June 2023 Updates On Amar Ujala
रूसी लड़ाकू विमान
सीरिया में 13 लोगों की मौत

रूस ने रविवार को सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में हवाई हमला कर दिया, जिसमें में दो बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 30 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। रूस ने विद्रोही गुट के कब्जे वाले इलाकों में हमला किया था, जो काफी बड़े बाजार थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 June 2023 Updates On Amar Ujala
ग्रीक में आम चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
न्यू डेमोक्रेसी पार्टी ने देश के संसदीय चुनावों में जीत की हासिल

ग्रीक की रूढ़िवादी न्यू डेमोक्रेसी पार्टी ने देश के संसदीय चुनावों में जीत हासिल की है। मतदाताओं ने सुधारवादी किरियाकोस मित्सोटाकिस को प्रधानमंत्री के रूप में एक बार फिर से चार साल के कार्यकाल के लिए चुना है। रविवार को देश भर में लगभग 90 प्रतिशत मतदान केंद्रों के आधिकारिक परिणामों से पता चला कि मित्सोटाकिस की पार्टी को 40 प्रतिशत से अधिक वोट मिले, जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी वामपंथी सिरिजा पार्टी को महज 18 प्रतिशत से भी कम वोट मिले।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 June 2023 Updates On Amar Ujala
जी 20 बैठक की जानकारी देते भारत सरकार के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आज से होगी इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक

उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में जी-20 की तीसरी इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक 26 से 28 जून तक आयोजित होगी। इसमें जी-20 सदस्यों में 16 देशों के प्रतिनिधि प्रत्यक्ष रूप से, चार देशों के वर्चुअली हिस्सा लेंगे। बैठक में पहले दिन शहरों के मूलभूत ढांचागत विकास पर निजी समूहों की भागीदारी पर चर्चा होगी। रविवार को भी कई देशों के प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed