फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   thirteen People died in Syria After russian Air Attack in north west areas of country

Syria Attack: सीरिया पर हुए रूसी हमले में 13 लोगों की मौत, चश्मदीद ने बताया कितना डरावना था मंजर

Mon, 26 Jun 2023 07:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 26 Jun 2023 07:00 AM IST
सार

हमले के दौरान मौके पर मौजूद साद फातो (35) पेशे से मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि मैं बाजार में था। गाड़ी से टमाटर और खीरे उतार रहा था, तभी हमला हो गया। मेरे सामने अचानक हाहाकार मच गया। चारों तरफ सिर्फ चीखें और खून ही खून था। घटना के बारे में सोचकर ही अजीब लगता है, काफी डरावना मंजर था।

विज्ञापन
thirteen People died in Syria After russian Air Attack in north west areas of country
सीरिया में हमला। - फोटो : Al Jazeera

विस्तार

रूस ने रविवार को सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में हवाई हमला कर दिया, जिसमें में दो बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 30 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। रूस ने विद्रोही गुट के कब्जे वाले इलाकों में हमला किया था, जो काफी बड़े बाजार थे।
विज्ञापन


इस साल का सबसे खतरनाक हमला
इंग्लैंड के सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा कि रविवार को हुआ हमला इस साल सीरिया में हुए सभी हमलों में से सबसे खतरनाक था। पिछले सप्ताह विद्रोहियों ने रूस में ड्रोन से हमला किया था, जिसका रूस ने अब जवाब दिया है। हालांकि, रूस सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद के शासन का समर्थन करती है।
विज्ञापन


अचानक मच गया हाहाकार
हमले के दौरान मौके पर मौजूद साद फातो (35) पेशे से मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि मैं बाजार में था। गाड़ी से टमाटर और खीरे उतार रहा था, तभी हमला हो गया। मेरे सामने अचानक हाहाकार मच गया। चारों तरफ सिर्फ चीखें और खून ही खून था। मैंने घायल लोगों की मदद की। घटना के बारे में सोचकर ही अजीब लगता है, काफी डरावना मंजर था। रूस ने हम पर हमला किया है। वहीं एक दूसरे व्यक्ति ने बताया कि वहां सिर्फ काले धुएं का गुबार था। आसपास सिर्फ चीख और एंबुलेंस के सायरनों की ही आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले इलाके में हमला
अब्देल रहमान का कहना है कि रूस ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के दो अलग-अलग इलाकों में हमला किया था। पहला हमला जिस्र अल-शुघुर शहर में किया गया, जिसमे छह नागरिकों और तीन विद्रोहियों की मौत हुई। जबकि, दूसरा हमला इदलिब शहर के बाहरी इलाके में हुआ। इदलिब में दो बच्चों सहित तीन नागरिकों और एक विद्रोही ने दम तोड़ दिया। सभी विद्रोही तुर्किस्तान इस्लामिक पार्टी के लड़ाके थे। हमले में करीब 30 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। आशंका है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed