फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi Reached New Delhi After six days Historic Visit of America And Egypt

PM Modi: अमेरिका और मिस्र दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, जानिए कैसा रहा दोनों देशों का दौरा

Mon, 26 Jun 2023 02:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 26 Jun 2023 02:38 AM IST
सार

20 जून को अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी ने एलन मस्क से मुलाकात की। 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर पीएम मोदी ने योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ वर्जीनिया का दौरा किया।

विज्ञापन
PM narendra modi Reached New Delhi After six days Historic Visit of America And Egypt
दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन बाद रविवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। पीएम मोदी के स्वागत के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य नेता पालम हवाईअड्डे पहुंचे थे। इस दौरान अंग वस्त्र पहनाकर जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी छह दिवसीय विदेशी दौरे पर थे, जिसमें से चार दिन वह अमेरिका में रहे और बाकी दो दिन मिस्र की राजधानी काहिरा में। इस दौरान पीएम मोदी ने देशहित में कई समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के स्वागत के लिए जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हर्षवर्धन, सांसद हंसराज हंस, सांसद गौतम गंभीर, सांसद मनोज तिवारी सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन


एक नजर में देखिए, पीएम मोदी का चार दिवसीय अमेरिका दौरा
20 जून को अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी ने एलन मस्क से मुलाकात की। 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर पीएम मोदी ने योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ वर्जीनिया का दौरा किया। वर्जीनिया के बाद उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन से भेंट की। बाइडन ने पीएम मोदी के लिए निजी डिनर की मेजबानी की। अगले दिन पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सदन को संबोधित किया। अमेरिकी संसद में संबोधन के बाद पीएम व्हाइट हाउस के लिए रवाना हुए, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति बाइडन ने पीएम मोदी के लिए राजकीय डिनर की मेजबानी की। डिनर कार्यक्रम में शीर्ष कंपनियों के सीईओ भी शामिल हुए थे। अगले दिन 24 जून को पीएम मोदी ने सुंदर पिचाई और अमेजन सीईओ से भी मुलाकात की। पीएम ने अंतिम दिन भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में पीएम मोदी ने इन समझौतों पर किए हस्ताक्षर
अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी ने कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारत ने 'आर्टेमिस समझौते' में शामिल होने का फैसला किया है। यह समान विचारधारा वाले देशों को नागरिक अंतरिक्ष खोज के मुद्दे पर एक साथ लाता है। नासा व इसरो 2024 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक संयुक्त मिशन पर सहमत हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जनरल एटॉमिक्स एमक्यू-9 रीपर सशस्त्र ड्रोन की खरीद पर एक मेगा सौदे की घोषणा की। अमेरिका और भारत के बीच जेट इंजन के सह-उत्पादन पर भी समझौता हुआ। दोनों देशों ने भारत में F414 जेट इंजन का साझा उत्पादन करने के जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) के प्रस्ताव का स्वागत किया। कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन गुजरात में अपना सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण संयंत्र स्थापित करेगी, जिस पर कुल 2.75 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। अमेरिका बेंगलुरु और अहमदाबाद में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलेगा। वहीं, भारत लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सिएटल में एक मिशन स्थापित करेगा। 

अब जानिए, काहिरा में पीएम मोदी का दौरा
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने जनवरी 2023 में पीएम को निमंत्रण दिया था। राष्ट्रपति फतेह के निमंत्रण पर पीएम मोदी 24 जून को वाशिंगटन से मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति अब्देल फतह से मुलाकात की। इसके बाद पीएम ने भारतीय प्रवासियों, बोहरा समुदाय के सदस्यों और योग गुरुओं से मुलाकात की। अगले दिन 25 जून को पीएम मोदी ने सात अजूबों में शामिल गीजा के पिरामिड देखे। इसके बाद पीएम मोदी ने अल-हकीम मस्जिद का दौरा भी किया, जहां बोहरा समुदाय के सदस्य शुजाउद्दीन शब्बीर तांबावाला भी पीएम के साथ मौजूद थे। पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति को जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रपति फतह ने काहिरा में पीएम मोदी को देश के सबसे बड़े राजकीय सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया।

4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए
प्रधानमंत्री मोदी के मिस्र दौरे के दौरान 4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा कृषि क्षेत्र, स्मारकों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed