{"_id":"658a381f845e907b9b07dabf","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-26-december-2023-updates-on-amar-ujala-2023-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: फ्रांस में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा; वीर बाल दिवस आज, बंगाल के दौरे पर अमित शाह और जेपी नड्डा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: फ्रांस में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा; वीर बाल दिवस आज, बंगाल के दौरे पर अमित शाह और जेपी नड्डा
Tue, 26 Dec 2023 07:49 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 26 Dec 2023 07:49 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संदिग्ध मानव तस्करी के कारण फ्रांस में रोका गया चार्टर विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान चार दिनों से फ्रांस में फंसा हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 दिसंबर, 2023 को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'वीर बाल दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार देर रात पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंचे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
लीजेंड एयरलाइंस का विमान रोका
- फोटो : सोशल मीडिया
मानव तस्करी के संदेह पर फ्रांस में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा
संदिग्ध मानव तस्करी के कारण फ्रांस में रोका गया चार्टर विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान चार दिनों से फ्रांस में फंसा हुआ था। एक अधिकारी ने कहा कि विमान (एयरबस ए340) सुबह चार बजे के आसपास मुंबई पहुंचा। इस विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे पेरिस के पास वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। पढें पूरी खबर

पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी भारत मंडपम में होने वाले कार्यक्रम में लेंगे भाग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 दिसंबर, 2023 को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'वीर बाल दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री दिल्ली में युवाओं के मार्च-पास्ट को भी झंडी दिखाएंगे। इस दिवस को मनाने के लिए सरकार नागरिकों, विशेषकर छोटे बच्चों को साहिबजादों के अदम्य साहस की कहानी से अवगत कराने और शिक्षित करने के लिए पूरे देश में सहभागी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पढें पूरी खबर

गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रायपुर दौरा आज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमित शाह और जेपी नड्डा कोलकाता पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार देर रात पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों शीर्ष नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार, शुभेंदू अधिकारी और दिलीप घोष समेत राज्य के अन्य नेता शाह और नड्डा का स्वागत करने हवाईअड्डे पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर

आईएनएस इंफाल
- फोटो : social media
ब्रह्मोस से लैस आईएनएस इंफाल आज बनेगा नेवी का हिस्सा
रडार को चकमा देने वाला गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस इंफाल आज (26 दिसंबर) भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होगा। इसे मुंबई में नौसैनिक डॉकयार्ड में कमीशन किया जाएगा। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। आईएनएस इंफाल नौसेना की पश्चिमी कमान में तैनात किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर