फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Plane With Indians Grounded in France Over Human Trafficking Lands in Mumbai News in Hindi

Mumbai: फ्रांस में रोका गया विमान 276 यात्रियों के साथ मुंबई लौटा, 303 में से 25 लोगों ने मांगी शरण

Tue, 26 Dec 2023 06:43 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 26 Dec 2023 06:43 AM IST
सार

एक अधिकारी ने कहा कि विमान सुबह चार बजे के आसपास मुंबई पहुंचा। इस विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे पेरिस के पास वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

विज्ञापन
Plane With Indians Grounded in France Over Human Trafficking Lands in Mumbai News in Hindi
विमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदिग्ध मानव तस्करी के कारण फ्रांस में रोका गया चार्टर विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान चार दिनों से फ्रांस में फंसा था। एक अधिकारी ने कहा कि विमान (एयरबस ए340) सुबह चार बजे के आसपास मुंबई पहुंचा। विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे पेरिस के पास वेट्री हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी।

विज्ञापन


फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार, मुंबई के लिए उड़ान भरने के समय विमान में 276 यात्री सवार थे। वहीं, दो नाबालिगों सहित 25 लोगों ने फ्रांस में शरण के लिए आवेदन करने की इच्छा व्यक्त की थी, इसलिए वे फ्रांस में रुक गए हैं। फ्रांस की मीडिया के मुताबिक, विमान को रोकने के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद दोनों को रिहा कर दिया गया। जब विमान वेट्री हवाईअड्डे पर उतरा गया था, तो उसमें सवार 303 भारतीय यात्रियों में से 11 नाबालिग थे, जिनके साथ कोई नहीं था।
विज्ञापन


विमान के उड़ान भरने पर फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया। इसमें कहा गया- फ्रांच सरकार और वेट्री एयरपोर्ट का इस मामले के जल्दी निपटारे के लिए शुक्रिया। दूतावास के साथ मिलकर काम करने के लिए सरकार का शुक्रिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि फ्रांस की सरकार ने मानव तस्करी के आरोप में इस विमान को रोका था। बता दें कि रोमानिया की लीजेंड एयरलाइंस के ए340 विमान ने दुबई से निकारागुआ के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान तकनीकी खराबी के चलते फ्रांस के वेट्री एयरपोर्ट पर उतरा था। इसी दौरान फ्रांस की सरकार को सूचना मिली कि इस विमान से मानव तस्करी की जा रही है, जिसके बाद फ्रांस ने इस विमान को रोक लिया था।

फ्रांस में कोर्ट की सुनवाई के बाद विमान को छोड़ा गया
फ्रांस की सरकार ने यात्रियों को हिरासत में लेकर मानव तस्करी के एंगल से मामले की जांच की। रविवार को फ्रांस के कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान चार जजों ने हिरासत में लिए गए यात्रियों से सवाल किए। फ्रांस की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रियों में कई हिंदीभाषी और कई तमिलभाषी लोग थे। सुनवाई के बाद जजों ने विमान को रवाना करने का आदेश दे दिया और जांच प्रक्रिया में कई अनियमितताओं का हवाला देकर मामले की सुनवाई भी कैंसिल कर दी। गौरतलब है कि विमान में 11 नाबालिग भी सवार हैं। 


एयरपोर्ट पर ही लगाए गए थे यात्रियों के बिस्तर
मानव तस्करी के आरोपों पर लीजेंड एयरलाइंस की वकील ने कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। वहीं भारतीय यात्रियों के विमान को फ्रांस में रोके जाने के बाद फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी भी वेट्री एयरपोर्ट पहुंचे थे और उन्होंने भारतीय यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा। फ्रांस में फंसे रहने के दौरान यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर ही बिस्तर लगाए गए थे और वहीं पर उनके खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed