दिल्ली निगम सचिवालय सिविक सेंटर में बुधवार सुबह 11 बजे से मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शैली ओबरॉय और भाजपा प्रत्याशी शिखा राय मैदान में हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी में प्रगति मैदान में 26 और 27 अप्रैल को वर्चुअल रूप से आयोजित एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया (वन अर्थ वन हेल्थ) के 6वें संस्करण को संबोधित करेंगे। साथ हीभारत में निर्मित एक और कफ सिरप की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए हैं। मंगलवार देर शाम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मेडिकल अलर्ट जारी करते हुए भारत में निर्मित एक कफ सिरप को दूषित बताया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: दिल्ली मेयर के लिए चुनाव आज, वन अर्थ वन हेल्थ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे पीएम, पढ़ें अहम खबरें
दिल्ली मेयर के लिए चुनाव आज
दिल्ली निगम सचिवालय सिविक सेंटर में बुधवार सुबह 11 बजे से मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शैली ओबरॉय और भाजपा प्रत्याशी शिखा राय मैदान में हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पीएम आज 'वन अर्थ वन हेल्थ' एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी में प्रगति मैदान में 26 और 27 अप्रैल को वर्चुअल रूप से आयोजित एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया (वन अर्थ वन हेल्थ) के 6वें संस्करण को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम ने दिसंबर 2022 में गोवा में आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन और बीते छह मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार में चर्चा की थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
डब्ल्यूएचओ ने भारत में निर्मित एक और कफ सिरप को बताया दूषित
भारत में निर्मित एक और कफ सिरप की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए हैं। मंगलवार देर शाम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मेडिकल अलर्ट जारी करते हुए भारत में निर्मित एक कफ सिरप को दूषित बताया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि एक भारतीय कंपनी का कफ सिरप मार्शल आइलैंड्स और माइक्रोनेशिया में दूषित पाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राजधानी में कल से बारिश के आसार, पांच दिन मौसम रहेगा कूल-कूल
दिल्ली में अप्रैल के महीने में ही मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। तेज धूप परेशान करती है तो कभी हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो जाता है। मौसम का ऐसा मिजाज मई के शुरुआत तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 अप्रैल से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...