{"_id":"64486fc9db30aeacc1062643","slug":"pm-modi-will-tell-the-vision-of-india-to-the-representatives-of-70-countries-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम आज 'वन अर्थ वन हेल्थ' एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 का करेंगे उद्घाटन, विजन पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: पीएम आज 'वन अर्थ वन हेल्थ' एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 का करेंगे उद्घाटन, विजन पर करेंगे चर्चा
Wed, 26 Apr 2023 06:40 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 26 Apr 2023 06:40 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते चार महीने में तीसरी बार इस पर चर्चा करने जा रहे हैं। इस बार देश के इस विजन के बारे में दुनिया के 10 देशों के स्वास्थ्य मंत्री और 70 देशों के 500 प्रतिनिधि भी जानेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी में प्रगति मैदान में 26 और 27 अप्रैल को वर्चुअल रूप से आयोजित एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया (वन अर्थ वन हेल्थ) के 6वें संस्करण को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम ने दिसंबर 2022 में गोवा में आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन और बीते छह मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार में चर्चा की थी। अब तक की चर्चा में मोदी ने आयुर्वेद, एलोपैथी, फार्मा और अनुसंधान केंद्रों को मिलकर वन अर्थ-वन हेल्थ पर काम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
एक महामारी समृद्ध देशों की व्यवस्था को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है। इसका अनुभव कोरोना काल में पूरी दुनिया ने किया है। शायद इसीलिए स्वास्थ्य के क्षेत्र ने सभी देशों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
विज्ञापन
भारत ने हेल्थकेयर के साथ वेलनेस पर जोर देते हुए पूरी दुनिया के सामने वन अर्थ वन हेल्थ का विजन भी रखा है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते चार महीने में तीसरी बार इस पर चर्चा करने जा रहे हैं। इस बार देश के इस विजन के बारे में दुनिया के 10 देशों के स्वास्थ्य मंत्री और 70 देशों के 500 प्रतिनिधि भी जानेंगे।
विज्ञापन
प्रगति मैदान में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय वन अर्थ-वन हेल्थ पर कार्यक्रम करने जा रहा है। इसका उद्देश्य वन अर्थ-वन हेल्थ के विजन से देश के निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को जोड़ना है।