राजस्थान में नई सरकार चुनने के लिए शनिवार (25 नवंबर) को प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। वहीं, तेलंगाना में वोटिंग को कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। इसी सिलसिले में पीएम मोदी अब तेलंगाना का रुख करेंगे। इसके अलावा, उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकले की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार मशीन के आगे बाधा आ रही है। रेस्क्यू का आज 14वां दिन है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: राजस्थान में मतदान, 1800 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला; उत्तरकाशी हादसे का 14वां दिन
राजस्थान में लोकतंत्र का महापर्व आज
राजस्थान में नई सरकार चुनने के लिए शनिवार (25 नवंबर) को प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। प्रदेश के पांच करोड़ से ज्यादा मतदाता एक हजार 875 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। तीन दिसंबर को मतगणना के बाद ही पता चलेगा की प्रदेश में नई सरकार कौन बनाने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी आज से तीन दिनों तक तेलंगाना में करेंगे चुनाव प्रचार
तेलंगाना में वोटिंग को कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। इसी सिलसिले में पीएम मोदी अब तेलंगाना का रुख करेंगे। वह इस चुनवी अभियान के लिए शनिवार से जुट रहे हैं। ऐसे में सोमवार तक उनके तीनों दिन काफी व्यस्थ जाने वाले हैं, जिसमें उनकी चुनावी सभाओं से लेकर 27 नवंबर का हैदराबाद का रोड शो शामिल है। पीएम मोदी आज कामारेड्डी में रैली को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
उत्तरकाशी में अब इस प्लान से बाहर आ सकते हैं मजदूर
दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकले की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार मशीन के आगे बाधा आ रही है। रेस्क्यू का आज 14वां दिन है। पढ़ें पूरी खबर
24 बंधकों की रिहाई के बाद बोले नेतन्याहू
हमास द्वारा इस्राइली बंधकों के पहले बैच को रिहा करने के बाद, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सरकार गाजा से सभी बंधकों की वापसी के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि यह युद्ध के उद्देश्यों में से एक है। पढ़ें पूरी खबर