फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: बाधाओं के बीच बचाव अभियान जारी,अब वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारियां तेज

Sat, 25 Nov 2023 09:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 Nov 2023 09:22 PM IST
खास बातें

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation News Today Live: दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकले की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार मशीन के आगे बाधा आ रही है। रेस्क्यू का आज 14वां दिन है। यहां पढ़ें हर पल का अपडेट...

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse News Live Rescue Operation in Silkyara Day 14th All Update in Hindi
उत्तरकाशी सुरंग में में बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:49 PM, 25-Nov-2023

कल से शुरू हो सकता है वर्टिकल ड्रिलिंग का काम

सरियों में फंसे ऑगर मशीन के ब्लेड को काटने का काम लगातार जारी है। इस काम में हैदराबाद से प्लाज्मा कटर पहुंचने के बाद तेजी आने की उम्मीद है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब कल से वर्टिकल ड्रिलिंग का काम शुरू किया जा सकता है।
09:21 PM, 25-Nov-2023
सुरंग के ऊपर से ड्रिलिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज शाम तक सुरंग के ऊपर मशीन को पहाड़ पर पहुंचाए जाने का काम शुरू किया गया। मशीन का एक पार्ट पहुंचा दिया गया है। जबकि मशीन का एक अन्य महत्वपूर्ण पार्ट जिससे ड्रिलिंग होती है, वह पहुंचाया जाना बाकी है। टीम का कहना है कि काम जारी है जल्द ही दूसरा पार्ट भी पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
08:40 PM, 25-Nov-2023

वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारियां, मैन्युअल काम पर भी जोर

सिलक्यारा सुरंग के अंदर ऑगर मशीन से बचाव अभियान को झटका लगने के बाद अब सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए शनिवार को ड्रिलिंग मशीन को पहाड़ी पर चढ़ाया गया। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी बचाव दल का जोर सुरंग के अंदर ही मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू करने पर है।
08:32 PM, 25-Nov-2023

हैदराबाद से मशीन मंगाई

बचाव अभियान को और मजबूत बनाने के लिए मशीन मंगाने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में हैदराबाद से एक और ड्रिल मशीन मंगाई जा रही है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अभियान को परवान चढ़ाने के लिए ये मशीन मंगाई गई है।
07:38 PM, 25-Nov-2023

सुरंग में दी जाएगी लैंडलाइन सेवा

बीएसएनएल के कर्मचारी कुंदन ने बताया कि सरकार के निर्देश पर सुरंग के पास एक लैंडलाइन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे श्रमिकों के परिजन उनसे बात कर सकें। इसके लिए तार बिछाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही लैंडलाइन फोन भेज दिया जाएगा।
07:32 PM, 25-Nov-2023

राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने निर्माणाधीन सिल्कयारा-बारकोट सुरंग में भूस्खलन और 41 मजदूरों के अंदर फंसे होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को ध्यान में रखते हुए विकासात्मक गतिविधियां की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:03 PM, 25-Nov-2023

जनरल वीके सिंह सिल्कयारा सुरंग स्थल पहुंचे

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) देर शाम सिल्कयारा सुरंग स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली।
06:36 PM, 25-Nov-2023

सुरंग के मुहाने पर रिसने लगा पानी

सिलक्यारा की जिस सुरंग में 14 दिन से मजदूर फंसे हैं, उसके प्रवेश द्वार पर रिस रहे पानी ने सबकी चिंताएं बढ़ा दीं। शनिवार को पानी टपकने लगा। हालांकि, अधिकारी इसे सामान्य घटना मान रहे हैं।
05:51 PM, 25-Nov-2023

वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए सुरंग के ऊपर पहुंचाईं मशीनें

सुरंग में ऑगर ड्रिलिंग बंद हो गई है। इसके बाद अब सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए मशीनें चढ़ना शुरू हो गई हैं। ऑगर मशीन में बरमे के ब्लेडों को काटकर निकालने के लिए हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया है। जिसके पहुंचने का इंतजार है।
04:57 PM, 25-Nov-2023

सुरंग के बाहर से लेकर भीतर निराशा का माहौल

शनिवार को सुरंग के अंदर से लेकर बाहर तक निराशा का माहौल रहा। सुरंग में फंसे वीरेंद्र की भाभी सुनीता ने कहा कि अब वीरेंद्र हताश हो रहा है। वह हमसे रोजाना पूछता है कि हम कब बाहर आएंगे। यहां सब लोग परेशान हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed