फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 58 सीट पर मतदान, 23 राज्यों में भीषण गर्मी; देश-दुनिया की अहम खबरें

Sat, 25 May 2024 08:14 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 May 2024 08:14 AM IST
सार

Top News: लोकसभा चुनाव के छठे चरणें 58 सीट पर मतदान जारी, 23 राज्यों में भीषण गर्मी; देश-दुनिया की अहम खबरें

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 may 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा चुनाव 2024 धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। आज छठे चरण में 58 सीट पर मततान हो रहा है। वहीं दूसरी ओर देश के 23 राज्य अभी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। बीते दस वर्षों में लू प्रभावित राज्यों की संख्या में 35 फीसदी इजाफा हुआ है। वहीं, पुणे कार हादसे के मामले में नाबालिग के पिता और पांच अन्य को सात जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, पापुआ न्यू गिनी के पहाड़ी इलाके में भूस्खलन के बाद 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 may 2024 Updates On Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव: छठे चरण में आठ प्रदेशों में 58 सीटों पर वोटिंग शुरू
लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 may 2024 Updates On Amar Ujala
गर्मी का प्रकोप जारी - फोटो : पीटीआई

मौसम: लू के दिनों में चार गुना इजाफा, 23 राज्यों पर भीषण गर्मी का कहर
धरती के बढ़ते ताप की वजह से देश में बीते 10 साल में लू प्रभावित राज्यों की संख्या में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है और इनकी संख्या 23 हो गई है, जबकि गर्म लहरों के दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर औसतन चार गुना की बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की संयुक्त रिपोर्ट में सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 may 2024 Updates On Amar Ujala
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र: नागपुर में बेकाबू कार ने तीन को कुचला; डोंबिवली-घाटकोपर हादसे पर CM सख्त    
महाराष्ट्र के नागपुर के जेंडा चौक इलाके में लोगों ने एक कार में तोड़फोड़ की। तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी थी और उन्हें घायल कर दिया था। उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट और घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे पर सख्ती दिखाई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 may 2024 Updates On Amar Ujala
कलकत्ता हाई कोर्ट - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल: अदालत ने राजभवन के अधिकारी के खिलाफ जांच पर रोक लगाई
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली एक महिला को कथित तौर पर गलत ढ़ग से रोकने के मामले में राजभवन के एक अधिकारी के खिलाफ पुलिस जांच पर शुक्रवार को रोक लगाई। न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने जांच पर 17 जून तक अस्थायी रोक लगाने का आदेश दिया। आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल ने कर्मचारियों को बधाई दी और इसे 'बुराई पर सच्चाई' की जीत करार दिया। पढ़ें पूरी खबर 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed