Top News: पीएम मोदी की बदायूं-आंवला और शाहजहांपुर में रैली, पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या
पीएम मोदी आज बदायूं-आंवला और शाहजहांपुर के लिए करेंगे चुनावी रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आंवला और बदायूं लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में बरेली के भमोरा इलाके के आलमपुर जाफराबाद में संयुक्त रैली करेंगे। इसके बाद शाहजहांपुर में भी उनकी चुनावी जनसभा होगी। अगले दिन बरेली आकर वह राजेंद्र नगर में रोड शो करेंगे। रोड शो को आकर्षक बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी उनके साथ कार्यक्रम तय हुआ है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर दोनों जगह सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
भारत में मलेरिया उन्मूलन परियोजना का अंतिम चरण आज से शुरू
देश के 12 राज्यों को मलेरिया मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार मच्छरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने जा रही है। इसका आगाज विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल) को किया जाएगा। सरकार को इस अभियान के लिए ग्लोबल फंड के जरिये 541 करोड़ की निधि मिली है। यह अभियान अप्रैल 2024 से मार्च 2027 तक राष्ट्रीय केंद्र वेक्टर जनित रोग नियंत्रण (एनसीवीबीडीसी) की निगरानी में चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा चुनाव के बीच पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या
भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के दावे को धता बताते हुए अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बिहार में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी पटना के पुनपुन इलाके में इस हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार को सुबह-सुबह इस घटना के बाद बाद लोगों ने पटना-पुनपुन रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
NTA ने जारी किया जेईई-मेन का परिणाम
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई-मेन) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेईई मेन 2024 में 56 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिला है। 100 पर्सेंटाइल पाने वाले उम्मीदवारों की सूची में दो लड़कियां भी शामिल हैं, जिनके नाम दिल्ली की शायना सिन्हा और दूसरी कर्नाटक की सान्वी जैन हैं। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की भूमिका साहा ने थर्ड जेंडर वर्ग में 56.6784820 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in या ntaresults.nic.in पर जाकर अपने मार्क्स देख सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर