फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: अमेरिका की यात्रा पूरी होने के बाद पीएम मोदी मिस्र के लिए रवाना, मणिपुर के हालात पर सर्वदलीय बैठक आज

Sat, 24 Jun 2023 07:51 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 24 Jun 2023 07:51 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2023 Updates On Amar Ujala
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पूरी होने के बाद मिस्र के लिए रवाना हो गए। वह आज से दो दिनों तक मिस्र के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले वाशिंगटन स्थित रीगन सेंटर में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए भारत की उपलब्धियां गिनाईं। पीएम मोदी ने कहा कि अब आप अमेरिका में रहते हुए ही H-1B वीजा रिन्यू करा सकते हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में मणिपुर के हालात पर सर्वदलीय बैठक करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चंडीगढ़ के प्रदर्शनी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

अब अमेरिका में ही रिन्यू हो जाएगा H1B वीजा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2023 Updates On Amar Ujala
PM Narendra Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन स्थित रीगन सेंटर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए भारत की उपलब्धियों को गिनाया। पीएम मोदी ने कहा कि यह फैसला लिया गया है कि H-1B वीजा को रिन्यू करने के लिए आपको अमेरिका से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अमेरिका में रहते हुए ही अब H-1B वीजा रिन्यू हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस साल सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहा है। इसके अलावा अमेरिका के दो और शहरों में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोले जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर.. 

पीएम मोदी से मिले गूगल-अमेजन और बोइंग के सीईओ 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2023 Updates On Amar Ujala
सीईओ से मिले पीएम मोदी। - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे के अंतिम दिन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और अमेजन सीईओ एंड्रयू जैस्सी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैंने उन्हें बताया कि भारत के डिजिटलीकरण कोष में गूगल 10 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आज

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2023 Updates On Amar Ujala
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री। - फोटो : संवाद
मणिपुर में पिछले डेढ़ महीने से जारी हिंसा और तनाव की स्थिति पर चर्चा के लिए आज सर्वदलीय बैठक होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से यह बैठक बुलाई गई है। विपक्ष लंबे समय से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रहा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 
 
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चंडीगढ़ में जनसभा आज 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2023 Updates On Amar Ujala
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चंडीगढ़ के प्रदर्शनी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कार्यक्रम से एक दिन पहले शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तय रूट पर अभ्यास किया। इस दौरान सेक्टर-34 में कार्यक्रम स्थल और इसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed