{"_id":"65b07aa041e476ef810c6d4f","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-24-january-2024-updates-on-amar-ujala-2024-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरी सुबह भी भक्तों का तांता, वडोदरा नाव हादसे में कंपनी का ठेकेदार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरी सुबह भी भक्तों का तांता, वडोदरा नाव हादसे में कंपनी का ठेकेदार गिरफ्तार
Wed, 24 Jan 2024 08:19 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 24 Jan 2024 08:19 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन श्री रामलला के दर्शन के लिए रामपथ पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इससे पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंदिर मंगलवार को भी रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन की मामूली राहत के बाद गलन वाली ठंड फिर बढ़ गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को रामनगरी में रामलला के दर्शन कराने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त
- फोटो : ANI
प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरी सुबह भी भक्तों का तांता
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन श्री रामलला के दर्शन के लिए रामपथ पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इससे पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंदिर मंगलवार को भी रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर खुलने का समय सुबह सात बजे है, लेकिन रामजन्मभूमि पथ पर तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। पढ़ें पूरी खबर

सर्दी से गलन
उत्तर भारत में फिर बढ़ी गलन
पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन की मामूली राहत के बाद गलन वाली ठंड फिर बढ़ गई है। कई जगह घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाया रहा, खासकर रात और सुबह के समय। दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाओं ने उसकी गर्मी को बेअसर कर दिया। इसका असर तापमान पर पड़ा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कई जगह यह गिरावट ज्यादा रही। गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद तक न तो कोहरे से और न ही गलन वाली ठंड से राहत मिलने वाली है। पहाड़ी इलाकों में 25 के बाद बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है और अगर संभावना हकीकत में बदली तो और ठंड बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या रेलवे स्टेशन।
- फोटो : सोशल मीडिया
रामलला के दर्शन को आस्था स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
श्रद्धालुओं को रामनगरी में रामलला के दर्शन कराने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेल विभाग ने विभिन्न स्टेशनों से यहां आने वाली ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये ट्रेनें विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या पहुंचेंगी। ज्यादातर ट्रेनों का शेड्यूल ऐसा है कि पहुंचने के बाद एक दिन रुकने के बाद ये ट्रेनें फिर उन्हीं स्थानों के लिए वापस होंगी। अलग-अलग स्टेशनों से आने वाली ट्रेनों को अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम और दर्शन नगर रेलवे स्टेशन तक चलाने का शेड्यूल जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन
- फोटो : PTI (File Photo)
लोस चुनाव से पहले पुराने सहयोगियों को जोड़ने की तैयारी
भाजपा के दो पुराने सहयोगी जल्दी ही एक बार फिर से राजग में शामिल हो सकते हैं। भाजपा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) तो पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन कर सकती है। इनमें से पंजाब में अकाली दल के साथ भाजपा की बातचीत अंतिम दौर में है। जबकि टीडीपी से अभी कुछ मुद्दों पर बातचीत होनी बाकी है। पढ़ें पूरी खबर