फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Darshan of Ramlala A huge crowd of devotees gathered on the second morning after Pran Pratistha

Ram Mandir Darshan: प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरी सुबह भी भक्तों का तांता, कल पांच लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Wed, 24 Jan 2024 07:04 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 Jan 2024 07:04 AM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन भक्तों की आस्था ने दर्शन का भी नया रिकॉर्ड बनाया। मंगलवार को पांच लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर में रात नौ बजे तक दर्शन कराए गए। इंतजाम सुचारु बनाने के लिए शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाला।

विज्ञापन
Darshan of Ramlala A huge crowd of devotees gathered on the second morning after Pran Pratistha
रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त - फोटो : ANI

विस्तार

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन श्री रामलला के दर्शन के लिए रामपथ पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इससे पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंदिर मंगलवार को भी रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर खुलने का समय सुबह सात बजे है, लेकिन रामजन्मभूमि पथ पर तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन भक्तों की आस्था ने दर्शन का भी नया रिकॉर्ड बनाया। मंगलवार को पांच लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर में रात नौ बजे तक दर्शन कराए गए। इंतजाम सुचारु बनाने के लिए शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने अयोध्या पहुंच श्रद्धालुओं से धैर्य रखने का आग्रह किया। इस बीच, अयोध्या आने वाले रोडवेज बसों को भी रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी रेंज अयोध्या, प्रवीण कुमार ने हैं, "भीड़ लगातार है लेकिन तैयारी पूरी है, हम बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों से अपील करते हैं कि वे दो सप्ताह बाद अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाएं।"

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दोपहर में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार को रामनगरी में व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए भेजा। दोपहर में यहां पहुंचे दोनों अधिकारियों ने कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार और एसएसपी राजकरण नय्यर से चर्चा कर हुजूम को नियंत्रित करने के उपाय लागू कराए। बाद में, शाम करीब सवा चार बजे सीएम योगी खुद अयोध्या पहुंचे। उन्होंने पहले हेलिकॉप्टर से रामजन्मभूमि व रामपथ का हवाई सर्वेक्षण किया, फिर राममंदिर पहुंचे। 




अब सुबह छह से रात 10 बजे तक अनवरत दर्शन
जिला प्रशासन व श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने तय किया है कि अब सुबह छह से रात दस बजे तक अनवरत दर्शन होंगे। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस बीच आरती व भोग के लिए थोड़ी देर दर्शन रोके जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed