Zombie Virus: कोरोना महामारी से अभी दुनिया उबर भी नहीं पाई है कि वैज्ञानिकों ने अब एक नए खतरनाक वायरस को लेकर चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि तबाही मचाने वाले यह वायरस आर्कटिक और अन्य स्थानों पर बर्फ की चोटियों के नीचे दबे हुए हैं। इस खतरनाक और तबाही मचाने वाले वायरस का नाम जोंबी वायरस है।
Zombie: दुनिया में फैल सकती है नई महामारी! बर्फ के नीचे दबे हैं जोंबी वायरस, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐक्स-मार्सिले यूनिवर्सिटी के आनुवंशिकीविद् जीन-मिशेल क्लेवरी ने बताया कि फिलहाल दक्षिणी क्षेत्रों में उभरने वाली और उत्तर में फैलने वाली बीमारियों पर महामारी के खतरों का विश्लेषण केंद्रित हैं। उनका कहना है कि उत्तर में उभर कर दक्षिण में फैलने वाली बीमारियों पर फोकस नहीं है। उनका कहना है कि मेरा मानना है कि यह भूल है। उन्होंने बताया कि उत्तर में वायरस मौजूद हैं, जो नई महामारी ला सकते हैं।
रॉटरडैम में इरास्मस मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिक मैरियन कूपमैन्स ने भी इस बात पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता है कि पर्माफ्रॉस्ट में कौन से वायरस मौजूद हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे बड़ा जोखिम है कि कोई वायरस ट्रिगर करने में सक्षम हो सकता है।
राम मंदिर: अयोध्या में गूंजे शास्त्रीय भारतीय वाद्ययंत्र के सुर, देश के हर कोने से आए कलाकार
इसके साथ ही दुनिया में एक नई महामारी आ सकती है। यह कुछ भी हो सकता है। पोलियो का प्राचीन रूप हो सकता है। हजारों सालों तक पर्माफ्रॉस्ट में दबे रहने के बावजूद जीवित वायरस एक कोशिका वाले जीवों को संक्रमित कर सकते हैं।
अजब-गजब: 2000 साल पुरानी डरावनी ममी, दुनिया के लिए आज भी रहस्य, अभी तक नसों में है खून
वैज्ञानिकों ने खाजा था 48,500 साल पुराना वायरस
बीते साल इससे संबंधित जांच के बाद पब्लिश जानकारी में पता चला था कि सात अलग-अलग साइबेरियाई स्थानों से कई वायरस संक्रमण फैलाने में सक्षम थे। इनमें एक वायरस का नमूना 48,500 साल पुराना है। क्लेवरी ने बताया कि जिन वायरस को अलग किया गया था, वह सिर्फ अमीबा को संक्रमित करने में सक्षम थे और मनुष्यों के लिए कोई खतरा नहीं थे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वर्तमान में पर्माफ्रॉस्ट में जमे वायरस ऐसा करने में सक्षम नहीं हो सकते।