फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: व्हाइट हाउस में राजकीय भोज में शामिल हुए पीएम मोदी, पटना में विपक्षी दलों की बैठक आज

Fri, 23 Jun 2023 07:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 07:05 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : Amar Ujala Graphics
अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से व्हाइट हाउस में आयोजित राजकीय भोज में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाइडेन के साथ साझा बयान भी जारी किया। इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी संसद में अपने संबोधन में पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बिना दोनों देशों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने इस दौरान 26/11, 9/11 को भी याद किया। पीएम ने यूक्रेन हिंसा पर भी बात की। वहीं, भाजपा के खिलाफ मोर्चाबंदी के लिए पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक होगी। इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2023 Updates On Amar Ujala
डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media
राजकीय डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी राजकीय डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2023 Updates On Amar Ujala
PM Modi Speech - फोटो : PTI
अमेरिकी संसद में पीएम ने आतंकवाद को बताया वैश्विक खतरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बिना दोनों देशों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने इस दौरान 26/11, 9/11 को भी याद किया। पीएम ने यूक्रेन हिंसा पर भी बात की।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बिगुल फूंकने के पहले ताकत जुटाने की कवायद। - फोटो : अमर उजाला
पटना में विपक्षी दलों की बैठक आज, एक साथ मंच पर दिखेंगे

भाजपा के खिलाफ मोर्चाबंदी के लिए पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह बैठक बुलाई है। इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर




 
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2023 Updates On Amar Ujala
जम्मू में गृहमंत्री अमित शाह की रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री की जम्मू में रैली आज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आज आ रहे हैं। उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री शुक्रवार सुबह 11 बजे जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सवा 11 बजे जेडीए मैदान पर रैली में शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed