राहुल गांधी कर्नाटक में आज बसवा जयंती समारोह में भाग लेंगे और एक रोड शो भी करेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह रविवार को हैदराबाद के पास चेवेल्ला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया, शाह का दौरा ‘संसद प्रवास योजना’ कार्यक्रम का हिस्सा है। साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली और उससे लगे हरियाणा, यूपी और राज्स्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज कर्नाटक में रोड शो करेंगे राहुल गांधी, केसीआर के गढ़ में गरजेंगे अमित शाह, पढ़ें अहम खबरें
आज कर्नाटक में रोड शो करेंगे राहुल गांधी
कर्नाटक में विधानसभा मतदान की तरीख अब काफी पास है। पार्टियां आक्रामक तरीके से अपना चुनाव प्रचार कर रही हैं। वहीं राहुल गांधी कर्नाटक में रविवार को बसवा जयंती समारोह में भाग लेंगे और एक रोड शो भी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
तेलंगाना में आज गृह मंत्री शाह जनसभा को करेंगे संबोधित
गृह मंत्री अमित शाह रविवार को हैदराबाद के पास चेवेल्ला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया, शाह का दौरा ‘संसद प्रवास योजना’ कार्यक्रम का हिस्सा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली और उससे लगे हरियाणा, यूपी और राज्स्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के कहना है कि अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में गरज के साथ बारिश का अनुमान है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पीएम शरीफ बोले- स्वत: संज्ञान लेने का मूल उद्देश्य एक व्यक्ति के बजाय जनहित के लिए हो
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि स्वत: संज्ञान लेने का मूल उद्देश्य एक व्यक्ति के बजाय जनहित में प्रयोग किया जाना चाहिए। विधेयक को शुरू में संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया था और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को उनकी सहमति के लिए भेजा गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...