{"_id":"64939e062541d7a4c80fe474","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-22-june-2023-updates-on-amar-ujala-2023-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: व्हाइट हाउस में बाइडन से मिले पीएम मोदी, अमित शाह आज मध्यप्रदेश में करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: व्हाइट हाउस में बाइडन से मिले पीएम मोदी, अमित शाह आज मध्यप्रदेश में करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत
Thu, 22 Jun 2023 06:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 22 Jun 2023 06:59 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। साथ में जिल बाइडन भी मौजूद थीं। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों नेताओं के साथ बातचीत की। वहीं, अमेरिकी एनएसए जैक सुल्विन ने बताया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन मानवाधिकार के मुद्दे पर चर्चा करेंगे, लेकिन वह लेक्चर नहीं देंगे। इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह बालाघाट से रानी दुर्गावती गौरव यात्रा की शुरुआत करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम मोदी ने जो बाइडन से की मुलाकात।
पीएम मोदी ने जो बाइडन से की मुलाकात।
- फोटो : ANI
व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन से मिले पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को योग दिवस कार्यक्रम के बाद वाशिंगटन पहुंचे। यहां उन्हें अमेरिकी सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट पर भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान बजाए गए। पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने स्वागत किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

White House Mystery Ghost
- फोटो : iStock
पीएम मोदी को मानवाधिकार पर लेक्चर नहीं देंगे राष्ट्रपति बाइडन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर हैं। बुधवार को नरेंद्र मोदी वाशिंगटन पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी गुरुवार को राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। मुलाकात से पहले अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन मानवाधिकार के मुद्दे पर पीएम से बात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Social Media
PM मोदी के फैन हुए हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। वैश्विक भाईचारे का संदेश हम बार-बार सुनना चाहते हैं। पीएम मोदी आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचे थे।

भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
शाह का आज बालाघाट में रोड शो और सभा
प्रदेश में विधानसभा चुनाव में चार से पांच माह का समय बचा है। इसके साथ ही प्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। गुरुवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बालाघाट आ रहे हैं।