फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hollywood actor Richard Gere praised PM narendra Modi said he is a product of Indian culture

Richard Gere: PM मोदी के फैन हुए हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर, कहा- भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं प्रधानमंत्री

Thu, 22 Jun 2023 08:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 22 Jun 2023 08:12 AM IST
सार

PM Modi America Visit: 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में यूएन जनरल असेंबली के अध्यक्ष साबा कोरोसी, न्यूयॉर्क के महापौर एरिक एडम्स, भारत की स्थाई राजदूत रुचिरा कंबोज, कहानीकार जय शेट्टी, भारतीय शेफ विकास खन्ना और ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज सहित कई नामचीन शख्सियत शामिल हुई।

विज्ञापन
Hollywood actor Richard Gere praised PM narendra Modi said he is a product of Indian culture
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media

विस्तार

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। वैश्विक भाईचारे का संदेश हम बार-बार सुनना चाहते हैं। पीएम मोदी आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचे थे।

विज्ञापन

पीएम मोदी भारतीय संस्कृति का प्रतीक 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस दौरान हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर ने प्रधानमंत्री के साथ योग किया। रिचर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में बैठे दिखे। योग के बाद रिचर्ड गेर ने कहा कि पीएम मोदी भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। पीएम मोदी भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। वैश्विक भाईचारे का उनका संदेश हम बार-बार सुनना चाहते हैं। यह बहुत ही प्यारा संदेश है।

विज्ञापन


कई नामचीन शख्सियत हुई शामिल
21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में यूएन जनरल असेंबली के अध्यक्ष साबा कोरोसी, न्यूयॉर्क के महापौर एरिक एडम्स, भारत की स्थाई राजदूत रुचिरा कंबोज, कहानीकार जय शेट्टी, भारतीय शेफ विकास खन्ना और ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज सहित कई नामचीन शख्सियत शामिल हुई। पीएम मोदी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि भारत भूमि में योग का जन्म हुआ। योग भारत की काफी प्राचीन संस्कृति है। योग का किसी उम्र या किसी जेंडर से कोई लेना देना नहीं है। यह सबके लिए है। योग हर तरह के कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी से मुक्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानिए कौन हैं रिचर्ड गेर
रिचर्ड टिफेनी गेयर एक अमेरिकी अभिनेता हैं। 31 अगस्त, 1949 में जन्मे गेर ने 1970 के दशक से अपने अभिनय की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें प्रसिद्धी 1980 में आई एक फिल्म जिगोलो से मिली थी। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। गेर जल्द ही हॉलीवुड के अग्रणी अभिनेताओं की सूची में शामिल हो गए। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में गेर ने गोल्डेन ग्लोब अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ कास्ट के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड सहित कई अवॉर्ड अपने नाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed