प. बंगाल में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के सातवें संस्करण का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को करेंगी। इसके अलावा, ब्रिक्स समूह के वर्तमान अध्यक्ष दक्षिण अफ्रीका ने ब्रिक्स का एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन बुलाया है। बैठक में चीन के राष्ट्रपति भी वर्चुअली शामिल होंगे और युद्ध को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। वहीं, अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आगाज; दिल्ली-NCR में हवा अब भी खराब; अफगानिस्तान में भूकंप
बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट आज से
प. बंगाल में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के सातवें संस्करण का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को करेंगी। राज्य सरकार को उद्योग जगत के भारत की कई प्रमुख हस्तियों समेत 25 से अधिक देशों के कारोबारियों, कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों के बीजीबीएस में भाग लेने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
ब्रिक्स वर्चुअल बैठक का आयोजन
इस्राइल और गाजा के बीच पिछले कई दिनों से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस बीच ब्रिक्स समूह के वर्तमान अध्यक्ष दक्षिण अफ्रीका ने ब्रिक्स का एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन बुलाया है। बैठक में चीन के राष्ट्रपति भी वर्चुअली शामिल होंगे और युद्ध को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर
जोसेफ बोकाई ने जीता लाइबेरिया का राष्ट्रपति चुनाव
जोसेफ बोकाई ने अफ्रीकी देश लाइबेरिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव जीत लिए हैं। अब वे मौजूदा राष्ट्रपति जॉर्ज विया की जगह लेंगे। लाइबेरिया के चुनाव आयोग ने मतपत्रों की गिनती के बाद विजेता की घोेषणा की। चुनाव आयोग के अध्यक्ष डेविडेटा ब्राउन लांसना ने कहा कि बोकाई ने 50.64 प्रतिशत वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी स्टार वेह को 49.36 प्रतिशत ही वोट मिले। बता दें, बोकाई ने 20,567 वोटों के अंतर से जीत अपने नाम की है। पढ़ें पूरी खबर
अफगानिस्तान में भूकंप के झटके
अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार देर रात आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 आंकी गई है। पढ़ें पूरी खबर