फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की अर्जी पर आज आ सकता है फैसला

Thu, 20 Apr 2023 07:02 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 Apr 2023 07:02 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 April 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं सूरत की एक सत्र अदालत कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मोदी सरनेम’ वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका पर आज अपना आदेश सुना सकती है। साथ ही आज गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में रहेगा और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 April 2023 Updates On Amar Ujala
PM Modi - फोटो : ANI

वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन को आज पीएम करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी.के. रेड्डी ने बुधवार को नई दिल्ली में आगामी पहले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के संबंध में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 April 2023 Updates On Amar Ujala
राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

राहुल की अर्जी पर आज आ सकता है फैसला
सूरत की एक सत्र अदालत कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मोदी सरनेम’ वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका पर बृहस्पतिवार को अपना आदेश सुना सकती है। एक स्थगन आदेश संसद सदस्य के रूप में गांधी की बहाली का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 April 2023 Updates On Amar Ujala
नए साल में पड़ेंगे 2 सूर्य ग्रहण - फोटो : amar ujala

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, इन राशिवालों की खुल जाएगी किस्मत
आज गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में रहेगा और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण प्रात: 07:04 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य की दृष्टि पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 April 2023 Updates On Amar Ujala
Stampede In Yemen - फोटो : सोशल मीडिया

यमन में आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़, 78 लोगों की मौत
यमन की राजधानी में बुधवार देर रात वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों ने भगदड़ मचा दी और कम से कम 78 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। विद्रोही संगठन हाउती के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed