प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करेंगे। वहीं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत कर्मकांड बृहस्पतिवार को गणेश पूजन के साथ शुरू हो गया। शुभ मुहूर्त में दोपहर 1:20 बजे गणेश, अंबिका और तीर्थ पूजा की गई। इसके अलावा, श्रीराममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के यज्ञ में हर कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार आहुति दे रहा है। उत्तर प्रदेश की 75 जिला जेलों में बंद कैदी और बंदी भी भगवान राम में अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: गर्भगृह से सामने आई रामलला की पहली तस्वीर, खेलो इंडिया गेम्स का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
चेन्नई में छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ 22,000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन और पीएम मोदी के दौरे कारण पुलिस ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर 'रेड जोन' घोषित कर दिया है। ड्रोन और अन्य हवाई वस्तुओं को उड़ाने पर रोक लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर
गर्भगृह से सामने आई रामलला की पहली तस्वीर
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत कर्मकांड बृहस्पतिवार को गणेश पूजन के साथ शुरू हो गया। शुभ मुहूर्त में दोपहर 1:20 बजे गणेश, अंबिका और तीर्थ पूजा की गई। इससे पहले 12:30 बजे रामलला की अचल मूर्ति को आसन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विराजित कराया गया। पहले दिन करीब सात घंटे तक पूजन चला। मुख्य यजमान अशोक सिंहल फाउंडेशन के अध्यक्ष महेश भागचंदका रहे। पढ़ें पूरी खबर
75 जेलों से 51 हजार दीपक और 40 हजार रामध्वज पहुंचेंगे अयोध्या
श्रीराममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के यज्ञ में हर कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार आहुति दे रहा है। उत्तर प्रदेश की 75 जिला जेलों में बंद कैदी और बंदी भी भगवान राम में अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। गाय के गोबर से बने 51 हजार दीपक अलग-अलग जेलों से अयोध्या पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर
उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का सितम जारी
देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठिठुरन जारी है। उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक कोहरा और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत तक लोगों को अगले चार दिनों तक शीतलहर से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। पढ़ें पूरी खबर