फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Tamil Nadu visit sixth Khelo India Youth Games inauguration in Chennai Today News in Hindi

PM Modi: महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी, चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का करेंगे उद्घाटन

Fri, 19 Jan 2024 06:51 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 19 Jan 2024 06:51 AM IST
सार

 प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 2:45 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचेंगे। यहां वह बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन और बोइंग सुकन्या कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Tamil Nadu visit sixth Khelo India Youth Games inauguration in Chennai Today News in Hindi
PM MODI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह लगभग 10:45 बजे महाराष्ट्र के सोलापुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी सोलापुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की आठ अमृत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और महाराष्ट्र में पीएमएवाई-शहरी के तहत बनाए गए 90,000 से अधिक घर सौंपेगे। इसके अलावा, वह सोलापुर में रायनगर हाउसिंग सोसाइटी के 15,000 घर भी सौंपेगे, जिनके लाभार्थियों में हजारों हथकरघा श्रमिक, विक्रेता, पावरलूम श्रमिक, कचरा बीनने वाले, बीड़ी श्रमिक, ड्राइवर और अन्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र में पीएम-स्वनिधि के 10,000 लाभार्थियों को पहली और दूसरी किस्त भी जारी करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 2:45 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचेंगे। यहां वह बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन शुभारंभ करेंगे। 1,600 करोड़ रुपये के निवेश से बना यह परिसर 43 एकड़ क्षेत्र में फैला है और अमेरिका के बाहर बोइंग का सबसे बड़ा निवेश है। बोइंग का यह परिसर वैश्विक एयरोस्पेस व रक्षा उद्योग के लिए अगली पीढ़ी के उत्पादों और सेवाओं को विकसित करने में मदद करेगा। पीएम मोदी यहां बोइंग सुकन्या कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे जिसका उद्देश्य विमानन क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी का समर्थन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन
इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी शाम लगभग छह बजे तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचेंगे और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर चेन्नई में 22,000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन और पीएम मोदी के दौरे कारण पुलिस ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर 'रेड जोन' घोषित कर दिया है। ड्रोन और अन्य हवाई वस्तुओं को उड़ाने पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed