फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather forecast today cold wave in north india dense fog condition in delhi punjab up uttarakhand hindi news

Weather Today: उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का सितम जारी, चार दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं

Fri, 19 Jan 2024 05:19 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 19 Jan 2024 05:19 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना में सबसे कम 3.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, नारनौल, जींद, रेवाड़ी सहित कई स्थानों पर शीतलहर का कहर जारी है।  
 

विज्ञापन
weather forecast today cold wave in north india dense fog condition in delhi punjab up uttarakhand hindi news
शीतलहर - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठिठुरन जारी है। उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक कोहरा और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत तक लोगों को अगले चार दिनों तक शीतलहर से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


सुबह के समय ठंड और हवा में गलन ने कोहरे के साथ और मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार को उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री से 7 डिग्री सेल्सियम के बीच दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से उड़ानों और ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।
विज्ञापन


मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना में सबसे कम 3.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, नारनौल, जींद, रेवाड़ी सहित कई स्थानों पर शीतलहर का कहर जारी है। नारनौल बृहस्पतिवार की रात तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान के गंगानगर, जैसलमेर और पिलानी में  मौसम काफी सर्द रहा। पिलानी में 4.9 डिग्री, अलवर में 5.5, जयपुर में 5.7 और गंगानगर में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गंगानगर और हनुमानगढ़ में अत्यधिक सर्द मौसम रहा यहां अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट...
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, तापमान सात डिग्री से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। घने कोहरे के मद्देनजर विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 दर्ज किया गया। 


चारधाम में बर्फबारी से निचले इलाकों में बढ़ी ठंड
चारों धामों में बुधवार रात तक बर्फबारी होने से निचले इलाकों में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई। पौड़ी में अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम 2, टिहरी में अधिकतम 12 न्यूनतम 3, उत्तरकाशी में अधिकतम 18 व न्यूनतम 3, चमोली में अधिकतम 18 और न्यूनतम 3, रुद्रप्रयाग में अधिकतम 14 व न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि पहाड़ के पांचों जिलों में दिनभर चटक धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले  दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टीस्तान में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed