भारत और न्यूजीलैंड बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। दोनों की नजर इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। इसके अलावा, सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को वादों, दावों, जनसभाओं और आरोप-प्रत्यारोप से रिझाने का बुधवार को अंतिम दिन है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: भारत-न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का पहला सेमीफाइनल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज थम जाएगा प्रचार
भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल आज
भारत और न्यूजीलैंड बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। दोनों की नजर इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। इसे 2019 विश्व कप सेमीफाइनल का रिपीटेशन माना जा रहा है। 2019 में भी भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था और मैनचेस्टर में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। हालांकि, इस बार भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का बेहतरीन मौका है। पढ़ें पूरी खबर
सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। सहारा परिवार के मुखिया सहाराश्री सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कारोबारी और राजनीतिक जगत के दिग्गजों ने राय के निधन पर शोक जताया है। पढ़ें पूरी खबर
मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को वादों, दावों, जनसभाओं और आरोप-प्रत्यारोप से रिझाने का बुधवार को अंतिम दिन है। बुधवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा और कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेता पूरी ताकत झोंकेंगे। इसके बाद दो दिन प्रदेश के नेता बूथ स्तर पर मतदाताओं को साधने पर जोर लगाएंगे। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है। मप्र के साथ-साथ छ्त्तीसगढ़ में भी चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। पढ़ें पूरी खबर
आदिवासी विकास मिशन का आज आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनजातीय गौरव दिवस पर रांची से आदिवासी सशक्तीकरण के लिए पीएम पीवीटीजी विकास मिशन की शुरुआत करेंगे। इसके तहत सरकार विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लिए 24,000 करोड़ रुपये की योजना शुरू करेगी। मंगलवार को रांची पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कई किलोमीटर रोड शाे भी निकाला। पढ़ें पूरी खबर