लोकसभा चुनाव के चार चरणों के समाप्त होने के बाद अब सभी सियासी नेताओं की नजरें पांचवें चरण पर टिकी हैं। इसी क्रम में पीए नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के समर्थन में रोडशो करेंगे। उधर, चुनाव आयोग ने सियासी दलों के स्टार प्रचारकों को नसीहत दी है कि वे समाज को बांटने वाले विभाजनकारी बयान न दें। वहीं, अमेरिका ने चीन के उत्पादों पर भारी आयात शुल्कों का एलान किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
2 of 11
पीएम मोदी, शाह, नड्डा, राहुल गांधी और कांग्रेस चीफ खरगे (फाइल)
- फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र दौरे पर PM, मुंबई में रोड शो के लिए कड़ी सुरक्षा
चार चरणों का चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब अंतिम तीन चरणों के चुनाव प्रचार की सरगर्मियां बढ़ रही हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम दल प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बीजेपी की तरफ से सबसे बड़े चेहरे और प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी डिंडोरी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
3 of 11
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
- फोटो : ANI
विभाजनकारी बयानों से सामाजिक सौहार्द न बिगाड़ें स्टार प्रचारक: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक समाज के ढांचे को विभाजनकारी बयानों से खराब न करें। आयोग ने कहा कि नेताओं की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखें। उम्मीद है कि वे अपनी इस जिम्मेदारी को समझेंगे और शेष तीन चरणों में आदर्श उदाहरण पेश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: कांग्रेस के समर्थन में केजरीवाल आज करेंगे रोड शो
मुख्यमंत्री केजरीवाल बुधवार को गठबंधन के तीन उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि केजरीवाल चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज के समर्थन में रोड शो करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका ने ड्रैगन को दिया झटका, उत्पादों पर भारी आयात शुल्क का एलान
अमेरिका ने चीन के उत्पादों पर भारी कर लगाने का फैसला किया है। इनमें इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी, स्टील, सौर सेल और एल्यूमीनिय शामिल हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 फीसदी, सेमीकंडक्टर पर 50 फीसदी और इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की गई है। पढ़ें पूरी खबर