फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah Rahul and Rahul Gandhi Kharge other big leaders

Election: महाराष्ट्र दौरे पर PM, मुंबई में रोड शो के लिए कड़ी सुरक्षा; BJP-कांग्रेस के दिग्गजों की चुनावी रैली

Wed, 15 May 2024 03:10 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 15 May 2024 03:10 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के सिलसिले में आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी डिंडोरी, कल्याण और मुंबई नॉर्थ ईस्ट में जनसंपर्क करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा भी धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेताओं में राहुल और प्रियंका गांधी प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे भी प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah Rahul and Rahul Gandhi Kharge other big leaders
पीएम मोदी, शाह, नड्डा, राहुल गांधी और कांग्रेस चीफ खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

चार चरणों का चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब अंतिम तीन चरणों के चुनाव प्रचार की सरगर्मियां बढ़ रही हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम दल प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बीजेपी की तरफ से सबसे बड़े चेहरे और प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी डिंडोरी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली दोपहर लगभग 3.15 बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री कल्याण में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इसका समय शाम करीब 5.15 बजे प्रस्तावित है। कल्याण की जनसभा के बाद पीएम मोदी मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए रोड शो करेंगे। रोड शो का समय शाम लगभग 6.45 बजे तय किया गया है।
विज्ञापन


बंगाल और ओडिशा में शाह ने संभाली कमान
पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। शाह पश्चिम बंगाल के हुगली में पूर्वाह्न 11 बजे चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। सीरमपुर लोकसभा सीट पर ताल ठोक रहे प्रत्याशी के लिए हुगली के मोसात बाजार में रैली प्रस्तावित है। इसके बाद शाह ओडिशा रवाना हो जाएंगे। ओडिशा में शाह एक चुनावी जनसभा और रोड शो करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक अस्का लोकसभा क्षेत्र में दोपहर करीब दो बजे चुनावी सभा होगी। गंजाम जिले के सुरादा डैम साइड में इस रैली का आयोजन किया जाना है। इसके बाद शाह कटक में एक रोड शो करेंगे। कटक लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए शाह करीब 5.30 बजे से रोड शो करेंगे।
विज्ञापन


ओडिशा, बिहार और बंगाल दौरे पर जाएंगे नड्डा
धुआंधार चुनाव प्रचार की इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन राज्यों का दौरा करेंगे। नड्डा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। नड्डा चुनाव प्रचार की शुरुआत बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से करेंगे। नड्डा मोतिहारी में पूर्वाह्न 11.15 बजे जनसभा को संबोधित करने के बाद पश्चिम बंगाल रवाना हो जाएंगे। नड्डा मुर्शिदाबाद जिले में दोपहर करीब 2.35 बजे चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद बांकुरा में शाम करीब 4.10 बजे एक और जनसभा प्रस्तावित है। बंगाल के बाद नड्डा ओडिशा रवाना हो जाएंगे। ओडिशा में बीजेपी प्रमुख नड्डा शाम करीब 7.50 बजे से एक अहम बैठक करेंगे। बीजेपी के मुताबिक बैठक सुभद्रा योजना से संबंधित है और इसका आयोजन खोरधा जिले में किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता खरगे और राहुल गांधी के कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे। खबरों के मुताबिक खरगे बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 1.30 बजे रायबरेली में जनसभा की योजना है। खरगे दोपहर लगभग 3.15 बजे अमेठी में जनसभा कर सकते हें। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ओडिशा के बोलांगिर में रैली कर सकते हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश भुवनेश्वर में प्रेस वार्ता कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के ओडिशा प्रभारी अजॉय कुमार ने बताया है कि खरगे 16 मई को ओडिशा के कंधमाल में चुनाव प्रचार करने जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed