प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति आज दोपहर चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को अंतिम रूप दे सकती है। इसके लिए बुधवार की शाम कानून मंत्री ने पांच उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार करने के लिए बैठक की। वहीं, एमएसपी सहित कई मांगों को लेकर किसान आज दिल्ली में महापंचायत कर रहे हैं। उधर, भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 25 सांसदों को टिकट नहीं दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर चयन समिति की बैठक आज; रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति की गुरुवार दोपहर बैठक होगी। इससे पहले बुधवार की शाम कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व वाली एक खोज समिति ने इसके लिए पांच उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार करने के लिए बैठक की। पढ़ें पूरी खबर...
रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत आज, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली में 14 मार्च को महापंचायत कर रहे हैं। महापंचायत दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। महापंचायत को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और बुधवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम आज
नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें दिल्ली के सभी हिस्सों से लगभग 60,000 लोगों की भारी भीड़ के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में पुलिस ने लोगों को असुविधा से बचाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर..
लोकसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नए चेहरों को जगह
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार को जारी की। इसमें 25 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को टिकट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...