फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: पीएम मोदी बेंगलुरु में करेंगे एयरो इंडिया शो का उद्घाटन, जी-20 की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक इंदौर में

Mon, 13 Feb 2023 07:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 13 Feb 2023 07:05 AM IST
विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 13 February-2023 updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में एयरो इंडिया मेगा शो का वायुसेना अड्डे येलहंका पर उद्घाटन करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस शो में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) की अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक युद्धक प्रशिक्षण विमान अपना जलवा दिखाएगा। वहीं, भारत की अध्यक्षता में जी-20 समूह के कृषि प्रतिनिधियों की पहली बैठक का आयोजन आज से इंदौर में किया जाएगा। साथ ही उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की ओर से भेजे गए नामों को मंजूरी देने में केंद्र की तरफ से कथित देरी के मुद्दे पर दायर दो याचिकाओं पर शीर्ष अदालत में सोमवार को सुनवाई होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News headline today important and big news stories of 13 February-2023 updates on Amar Ujala
Aero India 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

Aero India 2023: पीएम मोदी आज बेंगलुरु में करेंगे एयरो इंडिया शो का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में एयरो इंडिया मेगा शो का वायुसेना अड्डे येलहंका पर उद्घाटन करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस शो में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) की अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक युद्धक प्रशिक्षण विमान अपना जलवा दिखाएगा। एयरो इंडिया शो में पहली बार एचएलएफटी-42 को उतारा जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News headline today important and big news stories of 13 February-2023 updates on Amar Ujala
जी20 बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों का पारंपरिक अदांज में स्वागत। - फोटो : Amar ujala Digital

G20 Meet Indore: जी-20 की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक आज से इंदौर में
भारत की अध्यक्षता में जी-20 समूह के कृषि प्रतिनिधियों की पहली बैठक का आयोजन आज से इंदौर में किया जाएगा।  13-15 फरवरी तक चलने वाली इस बैठक में समूह के सदस्य देशों, अतिथि राष्ट्रों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लगभग 100 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। पहले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे।        पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 13 February-2023 updates on Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

Supreme Court: जजों की नियुक्ति में देरी संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई आज
उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की ओर से भेजे गए नामों को मंजूरी देने में केंद्र की तरफ से कथित देरी के मुद्दे पर दायर दो याचिकाओं पर शीर्ष अदालत में सोमवार को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति एसके कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने तीन फरवरी को मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिशों को मंजूरी देने में देरी पर नाराजगी जताते हुए इसे बेहद गंभीर मुद्दा बताया था।
पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 13 February-2023 updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

US: अमेरिका ने ह्यूरोन झील के पास एक और वस्तु को मार गिराया
आसमान में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी सेना ने अमेरिका-कनाडा सीमा के पास ह्यूरोन झील (Huron Lake) के ऊपर उड़ने वाली एक वस्तु को मार गिराया है। अधिकारियों ने कहा कि इस महीने इस तरह का यह चौथा मामला है।
पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed