प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में एयरो इंडिया मेगा शो का वायुसेना अड्डे येलहंका पर उद्घाटन करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस शो में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) की अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक युद्धक प्रशिक्षण विमान अपना जलवा दिखाएगा। वहीं, भारत की अध्यक्षता में जी-20 समूह के कृषि प्रतिनिधियों की पहली बैठक का आयोजन आज से इंदौर में किया जाएगा। साथ ही उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की ओर से भेजे गए नामों को मंजूरी देने में केंद्र की तरफ से कथित देरी के मुद्दे पर दायर दो याचिकाओं पर शीर्ष अदालत में सोमवार को सुनवाई होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम मोदी बेंगलुरु में करेंगे एयरो इंडिया शो का उद्घाटन, जी-20 की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक इंदौर में
Aero India 2023: पीएम मोदी आज बेंगलुरु में करेंगे एयरो इंडिया शो का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में एयरो इंडिया मेगा शो का वायुसेना अड्डे येलहंका पर उद्घाटन करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस शो में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) की अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक युद्धक प्रशिक्षण विमान अपना जलवा दिखाएगा। एयरो इंडिया शो में पहली बार एचएलएफटी-42 को उतारा जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
G20 Meet Indore: जी-20 की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक आज से इंदौर में
भारत की अध्यक्षता में जी-20 समूह के कृषि प्रतिनिधियों की पहली बैठक का आयोजन आज से इंदौर में किया जाएगा। 13-15 फरवरी तक चलने वाली इस बैठक में समूह के सदस्य देशों, अतिथि राष्ट्रों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लगभग 100 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। पहले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Supreme Court: जजों की नियुक्ति में देरी संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई आज
उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की ओर से भेजे गए नामों को मंजूरी देने में केंद्र की तरफ से कथित देरी के मुद्दे पर दायर दो याचिकाओं पर शीर्ष अदालत में सोमवार को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति एसके कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने तीन फरवरी को मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिशों को मंजूरी देने में देरी पर नाराजगी जताते हुए इसे बेहद गंभीर मुद्दा बताया था।
पढ़ें पूरी खबर....
US: अमेरिका ने ह्यूरोन झील के पास एक और वस्तु को मार गिराया
आसमान में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी सेना ने अमेरिका-कनाडा सीमा के पास ह्यूरोन झील (Huron Lake) के ऊपर उड़ने वाली एक वस्तु को मार गिराया है। अधिकारियों ने कहा कि इस महीने इस तरह का यह चौथा मामला है।
पढ़ें पूरी खबर...