फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: रिमझिम बारिश के बीच खुले बदरीनाथ के कपाट, निज्जर हत्या मामले में चौथा भारतीय गिरफ्तार; अहम खबरें

Sun, 12 May 2024 07:49 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 May 2024 07:49 AM IST
सार

Top News: रिमझिम बारिश के बीच खुले बदरीनाथ के कपाट, निज्जर हत्या मामले में चौथा भारतीय गिरफ्तार; अहम खबरें

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 may 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार अभियान के लिए आज पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के तूफानी दौरे पर हैं। यहां वह चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उधर, केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या श्रद्धालु यहां पहुंचे। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर हमास बंधक बनाए लोगों को रिहा कर दे तो कल से ही युद्ध विराम शुरू हो सकता है। दूसरी ओर, खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या के मामले में कनाडाई अधिकारियों ने चौथे भारतीय को गिरफ्तार किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 may 2024 Updates On Amar Ujala
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

रिमझिम बारिश के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट आज पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। रिमझिम बारिश के बीच कपाट खुले तो भक्तों का उत्साह, उमंग और आस्था चरम पर दिखी। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा पड़ावों से लेकर धाम में तीर्थयात्रियों की खूब भीड़ उमड़ी है। कपाट खुलने के मौके पर करीब दस हजार श्रद्धालु धाम पहुंचे। धाम पहुंचने के लिए रास्ते में अभी भी लंबी लाइन लगी है। ऐसे में शाम तक बदरीनाथ में अखंड ज्योति के दर्शन के लिए करीब 20 हजार तीर्थयात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 may 2024 Updates On Amar Ujala
हरदीप सिंह निज्जर - फोटो : एनआईए वेबसाइट/एएनआई

कनाडा: निज्जर की हत्या के मामले में चौथा भारतीय गिरफ्तार
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडाई अधिकारियों शनिवार को चौथे संदिग्ध भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। कनाडा के ब्रैम्पटन, सरे और एबट्सफोर्ड के निवासी अमरदीप सिंह (22 वर्षीय) पर फर्स्ट डिग्री हत्या व हत्या की साजिश रचने का लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 may 2024 Updates On Amar Ujala
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

KKR vs MI : गेंदबाजों के दम पर कोलकाता ने मुंबई को दी मात
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस को बारिश से बाधित मुकाबले में 18 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। केकेआर ने मुंबई के सामने जीत के लिए 16 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुंबई की टीम निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 may 2024 Updates On Amar Ujala
एयरपोर्ट पर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

गृहमंत्री अमित शाह की आज प्रतापगढ़, रायबरेली और गोण्डा में सभा
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को प्रतापगढ़, रायबरेली, गोण्डा के चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोहनलालगंज, कैसरगंज और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed