भारत की अध्यक्षता में चल रहे जी-20 समूह के सम्मेलनों के क्रम में आज हस्तकला संकुल में विकास मंत्रियों की बैठक शुरू होगी। विदेशमंत्री के मुताबिक, बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष वीडियो संबोधन होगा। वहीं जी20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (डीईडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक सोमवार से महाराष्ट्र के पुणे शहर में आयोजित की जाएगी। साथ ही दिल्ली में सुबह हुई 0.5 एमएम बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: जी-20 सम्मेलन में पीएम मोदी का विशेष संबोधन आज, पुणे में जी-20 DEWG की तीसरी बैठक की शुरुआत
जी-20 सम्मेलन में पीएम मोदी का विशेष संबोधन आज
भारत की अध्यक्षता में चल रहे जी-20 समूह के सम्मेलनों के क्रम में आज हस्तकला संकुल में विकास मंत्रियों की बैठक शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता विदेशमंत्री डा. एस जयशंकर करेंगे। विदेशमंत्री के मुताबिक, बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष वीडियो संबोधन होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज से पुणे में जी-20 DEWG की तीसरी बैठक की शुरुआत
जी20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (डीईडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक सोमवार से महाराष्ट्र के पुणे शहर में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी। बैठक में साइबर सुरक्षा, डिजिटल इकोनॉमी और डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान 'द ग्लोबल डीपीआई समिट' और 'ग्लोबल डीपीआई प्रदर्शनी' का भी उद्घाटन किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज दिल्ली में पारा रहेगा हाई, 15 जून को आसमान से गिरेंगी राहत की फुहारें
दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी के कारण रविवार को गर्मी से मामूली राहत मिली। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में सुबह हुई 0.5 एमएम बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बना ‘बिपरजॉय’
अरब सागर में इस साल उठे पहले चक्रवात ‘बिपरजॉय’ अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसके 15 जून तक गुजरात के कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची के बीच टकराने की आशंका है। इस दौरान 125-135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...