उत्तर भारत में बुधवार को भी ठंड और कोहरे का दौर जारी रहा। हालांकि, दिल्ली समेत कुछ इलाकों में तेज धूप के चलते पारे में कुछ राहत मिली, लेकिन पहाड़ी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद तापमान और गिर सकता है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में आज से शुरू होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव 16 जनवरी तक चलेगा। साथ ही आईआईआरएस देहरादून के वैज्ञानिकों ने जुलाई 2020 से मार्च 2022 के बीच जोशीमठ और आसपास के करीब छह किलोमीटर क्षेत्र की सेटेलाइट तस्वीरों का अध्ययन किया। आईआईआरएस ने करीब दो साल की सेटेलाइट तस्वीरों का अध्ययन करने के बाद सरकार को रिपोर्ट दी है कि जोशीमठ हर साल 6.62 सेंटीमीटर यानी करीब 2.60 इंच धंस रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी गलन, पीएम मोदी आज करेंगे राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन
Weather Report : पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी गलन
उत्तर भारत में बुधवार को भी ठंड और कोहरे का दौर जारी रहा। हालांकि, दिल्ली समेत कुछ इलाकों में तेज धूप के चलते पारे में कुछ राहत मिली, लेकिन पहाड़ी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद तापमान और गिर सकता है। दिल्ली-एनसीआर में कल देर रात से तड़ते तक हल्की बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवाओं का दौर रहा। दिन में धूप निकलने से दिल्ली का मौसम फिलहाल कुछ नर्म हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
National Youth Day 2023: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे 30 हजार युवा, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में देशभर से तीस हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में 12 जनवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव 16 जनवरी तक चलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
Dehradun : हर साल करीब ढाई इंच धंस रहा है जोशीमठ
जोशीमठ हर साल 6.62 सेंटीमीटर यानी करीब 2.60 इंच धंस रहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस) ने करीब दो साल की सेटेलाइट तस्वीरों का अध्ययन करने के बाद यह रिपोर्ट सरकार को दी है। आईआईआरएस देहरादून के वैज्ञानिकों ने जुलाई 2020 से मार्च 2022 के बीच जोशीमठ और आसपास के करीब छह किलोमीटर क्षेत्र की सेटेलाइट तस्वीरों का अध्ययन किया। पढ़ें पूरी खबर...
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, चीन कोरोना से होने वाली मौतों की सही रिपोर्ट नहीं देता
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने बुधवार को कहा कि चीन द्वारा मामलों की अंडर-रिपोर्टिंग के कारण दुनिया भर में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या पर संगठन का डाटा कम है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने सभी देशों से सही आंकड़े साझा करने का आग्रह किया ताकि कोरोना बीमारी के प्रसार के खिलाफ अधिक प्रभावी लड़ाई में योगदान दिया जा सके। पिछले हफ्ते टेड्रोस ने चीन से देश में कोविड अस्पताल में भर्ती होने और मौतों के विश्वसनीय आंकड़े मांगे थे। पढ़ें पूरी खबर...