भारत के बाद अब रूस ने भी लूनर मिशन लूना-25 लॉन्च कर दिया है। 47 साल बाद रूस ने अपना यान भेजा है। मॉस्को से करीब 5500 किलोमीटर पूर्व में स्थित अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लूना 25 की लॉन्चिंग की गई। वहीं, तुर्किये के दक्षिणी क्षेत्र में गुरुवार की रात में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और 23 लोग घायल हो गए। इसके अलावा, डॉक्टर अब हिंसक रोगी के उपचार से इनकार कर सकेंगे। साथ ही किसी भी दवा या कंपनी का विज्ञापन नहीं कर सकेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: 47 साल बाद रूस ने लॉन्च किया लूना-25, तुर्किये में तेज भूकंप; अमेरिकी सिंगर ने की पीएम मोदी की तारीफ
रूस ने मून मिशन लूना-25 लॉन्च किया
भारत के बाद अब रूस ने भी लूनर मिशन लूना-25 लॉन्च कर दिया है। 47 साल बाद रूस ने अपना यान भेजा है। मॉस्को से करीब 5500 किलोमीटर पूर्व में स्थित अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लूना 25 की लॉन्चिंग की गई। कहा जा रहा है कि भारत के चंद्रयान-3 से पहले रूस का लूना-25 चांद पर कदम रखेगा। पढ़ें पूरी खबर
तुर्किये में आया भूकंप, 5.0 से ज्यादा रही तीव्रता
तुर्किये के दक्षिणी क्षेत्र में गुरुवार की रात में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और 23 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मालत्या प्रांत के येसिलुर्ट शहर में था। अदियामान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि दोनों प्रांत फरवरी में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित हुए थे, जिसमें 50,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का निर्देश
डॉक्टर अब हिंसक रोगी के उपचार से इनकार कर सकेंगे। साथ ही किसी भी दवा या कंपनी का विज्ञापन नहीं कर सकेंगे। अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। ये नए नियम राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने एक अधिसूचना के जरिये देशभर में लागू किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
अमेरिकी गायक मिलबेन ने मणिपुर पर पीएम मोदी के भाषण का किया समर्थन
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव के आखिरी दिन जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधने के साथ-साथ मणिपुर मुद्दे पर भी बात की। प्रधानमंत्री के भाषण को लेकर एक ओर जहां विपक्ष पीएम मोदी पर निशाना साध रहा है तो वहीं, अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी के भाषण का समर्थन किया। पढ़ें पूरी खबर