{"_id":"64d583c531fe7f16d3042f73","slug":"earthquake-in-turkey-news-updates-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: तुर्किये में आया 5.0 तीव्रता का तेज भूकंप, कई घायल; जापान में भी कांपी धरती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake: तुर्किये में आया 5.0 तीव्रता का तेज भूकंप, कई घायल; जापान में भी कांपी धरती
Fri, 11 Aug 2023 08:49 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 11 Aug 2023 08:49 AM IST
सार
तुर्किये के स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मालत्या और अदियामन प्रांतों में भूकंप से इमारतें गिरने से कुछ लोगों को चोटें आई हैं। भूकंप से बचने के लिए लोगों ने इमारतों से छलांग दी, इससे भी कुछ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुर्किये के दक्षिणी क्षेत्र में गुरुवार की रात में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और 23 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मालत्या प्रांत के येसिलुर्ट शहर में था। अदियामान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि दोनों प्रांत फरवरी में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित हुए थे, जिसमें 50,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
तुर्किये के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका (Fahrettin Koca) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मालत्या और अदियामन में इमारतें गिरने से लोगों को चोटें आई हैं। भूकंप से बचने के लिए लोगों ने इमारतों से छलांग दी, इससे भी कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं, टीवी पर प्रसारित किए गए वीडियो में भूकंप के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त देखी गईं।
विज्ञापन
जापान के होक्काइडो में 6.0 तीव्रता का भूकंप
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि जापान के होक्काइडो में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है और न ही सुमानी की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
अंडमान और निकोबार द्वीप में भी आया भूकंप
वहीं, भारत के पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गुरुवार की रात में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि रात में दो बजकर 56 मिनट पर आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में था।