Asteroid News: दुनियाभर में इन दिनों एक खतरनाक एस्टेरॉयड की चर्चा हो रही है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसके धरती से टकराने को लेकर अहम जानकारी दी है। इस एस्टेरॉयड की खोज साल जनवरी 2022 को हुई थी। धरती के लिए एस्टेरॉयड को खतरा माना जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर धरती से एस्टेरॉयड टकराता है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि धरती से एक बार एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी, जिसके बाद पृथ्वी से डायनासोर खत्म हो गए थे।
Asteroid News: धरती की तरफ तूफानी रफ्तार से आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक एस्टेरॉयड कई बार धरती के इतने करीब पहुंचे जाते हैं कि इनके टकराने की संभावना बढ़ जाती है। अब एक बार फिर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक विशालकाय एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है।
नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने एस्टेरॉयड 2022 BS2 को लेकर अलर्ट जारी किया है। साल 2022 में खोजा गया यह एस्टेरॉयड 380 दिन में सूर्य के चारों तरफ अपनी परिक्रमा पूरी करता है। बताया गया है कि यह एस्टेरॉयड अपोलो ग्रुप से संबंधित है।
यह एस्टेरॉयड 95 फीट का है और धरती की तरफ तेजी से आ रहा है। यह 29585 किलोमीटर प्रतिघंटा की तूफानी रफ्तार से धरती की तरफ आ रहा है। अब यह 8 फरवरी 2048 को फिर से धरती के करीब आएगा। फिलहाल एस्टेरॉयड 2022 BS2 11 अगस्त 2023 को धरती के करीब से गुजरेगा। हालांकि नासा ने अभी तक इसके धरती से टकराने जैसी कोई जानकारी नहीं दी है।
Time Traveller: साल 6000 से लौटकर आया शख्स! बताया भविष्य में कैसी दिखेगी दुनिया, जानकर हो जाएंगे हैरान
धरती से एस्टेरॉयड की टक्कर बहुत ही दुर्लभ घटना है, लेकिन इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ग्रह की आकार के तुलना में एस्टेरॉयड बेहद छोटे हैं। धरती का व्यास करीब 12,756 किलोमीटर का है। ऐसे में धरती का गुरुत्वाकर्षण भी बेहद शक्तिशाली है।