फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: देश को आज मिलेंगे 331 युवा सैन्य अफसर, अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में फिर लगी सेंध

Sat, 10 Jun 2023 07:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 10 Jun 2023 07:34 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 June 2023 Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। वहीं, अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने से लेकर बाहर फोटो खींचने तक की पाबंदी है। इसके बावजूद किसी ने एयरफोर्स स्टेशन की ऊपर से ली गई तस्वीर के माध्यम से एक-एक महत्वपूर्ण भाग को दिखाया है। साथ ही मध्य प्रदेश में 10 जून को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में उजास लाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से एक-एक हजार रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 June 2023 Updates On Amar Ujala
आईएमए पासिंग आउट परेड (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

देश को आज मिलेंगे 331 युवा सैन्य अफसर
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट होंगे। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय लेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 June 2023 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AIR Twitter

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में फिर लगी सेंध, अंदर की कई तस्वीरें वायरल
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने से लेकर बाहर फोटो खींचने तक की पाबंदी है। इसके बावजूद किसी ने एयरफोर्स स्टेशन की ऊपर से ली गई तस्वीर के माध्यम से एक-एक महत्वपूर्ण भाग को दिखाया है। दो जून से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर के शीर्षक में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन एरियल व्यू लिखा है। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 June 2023 Updates On Amar Ujala
लाडली बहना सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : Amar Ujala Digital

एमपी में 1.25 करोड़ बहनों के खातों में आएंगे एक-एक हजार रुपये, आज सीएम जबलपुर से करेंगे ट्रांसफर
मध्य प्रदेश में 10 जून को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में उजास लाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से एक-एक हजार रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मुख्यालय से शाम 6 बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद करेंगे और सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 June 2023 Updates On Amar Ujala
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन। - फोटो : Twitter.com/BorisJohnson

बोरिस जॉनसन ने संसद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, पार्टीगेट कांड पर जांच रिपोर्ट आने के बाद फैसला
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पार्टीगेट मामले पर संसदीय समिति की रिपोर्ट आने के बाद संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। संसदीय समिति ने कहा है कि प्रधानमंत्री पद रहने के दौरान लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर डाउनिंग स्ट्रीट पर पार्टी करने पर संसद को गुमराह करने के लिए उन पर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed