भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव और इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने 11 जून को नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। वहीं, केरल में दस्तक के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले हफ्ते तक इसके उत्तर भारत पहुंचने की उम्मीद है। आमतौर पर केरल में एक जून तक मानसून आ जाता है, लेकिन इस साल एक सप्ताह देरी से को केरल के तट पर दस्तक दी। साथ ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रांस अटलांटिक सहयोग के लिए गुरुवार को एक समझौते की घोषणा की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Top News: भाजपा ने सीएम और डिप्टी सीएम की बुलाई बैठक, उत्तर भारत में एक हफ्ते बाद दस्तक देगा मानसून
भाजपा ने सीएम और डिप्टी सीएम की बुलाई बैठक, 11 जून को दिल्ली में होगा मंथन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 लोकसभा चुनाव और इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने 11 जून को नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक का एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव पर संभावित है और बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष सहित प्रदेश संगठन सचिव मौजूद रहेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
मानसून के 48 घंटे में पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना, उत्तर भारत में एक हफ्ते बाद देगा दस्तक
केरल में दस्तक के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले हफ्ते तक इसके उत्तर भारत पहुंचने की उम्मीद है। आमतौर पर केरल में एक जून तक मानसून आ जाता है, लेकिन इस साल एक सप्ताह देरी से को केरल के तट पर दस्तक दी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में मानसून के पूर्वोत्तर राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर...
ऋषि सुनक और जो बाइडन ने 'अटलांटिक घोषणापत्र' पर किए हस्ताक्षर, ट्रेड डील की उम्मीद खत्म
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रांस अटलांटिक सहयोग के लिए गुरुवार को एक समझौते की घोषणा की। यह समझौता ब्रिटेन को मजबूती से अमेरिकी प्रशासन की आर्थिक क्षेत्र में शामिल करता है और ब्रेक्जिट की अशांति के बाद दोनों देशों के संबंधों में सुधार को चिह्नित करता है।
पढ़ें पूरी खबर...
यूनिफार्म विवाद: श्रीनगर के स्कूल में मुस्लिम छात्राओं के अबाया पहनने पर लगी रोक
श्रीनगर के रैनाबाड़ी इलाके में स्थित विश्व भारती हायर सेकेंडरी स्कूल में मुस्लिम लड़कियों के अबाया पहनकर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद कश्मीर में राजनीति गरमा गई है। वीरवार को छात्राओं ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कांफ्रेस ने अबाया पर रोक लगाने की आलोचना की है।
पढ़ें पूरी खबर...