प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च करेंगे। एक साथ देशभर के 508 स्टेशनों के नवीनीकरण वाली इस योजना के लिए स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पुणे में सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (सीआरसीएस) कार्यालय के डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का कहर शनिवार को जारी रहा। हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से 60 मीटर सड़क बह गई और ब्यास नदी में उफान से एक युवक बह गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम मोदी आज लॉन्च करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना, 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
पीएम मोदी आज लाॅन्च करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च करेंगे। एक साथ देशभर के 508 स्टेशनों के नवीनीकरण वाली इस योजना के लिए स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें इलाके के केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। रेलवे अधिकारी केंद्र सरकार के नए भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता को दोहराएंगे। इन स्टेशनों पर इस भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिस तरह से लोग प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते हैं, इसी तरह से स्टेशन पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाकर रेलवे की पूरी योजना से लोग अवगत होंगे। पढ़ें पूरी खबर
शाह आज पुणे में सीआरसीएस के डिजिटल पोर्टल का करेंगे शुभारंभ
गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पुणे में सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (सीआरसीएस) कार्यालय के डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहकार से समृद्धि विजन में दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए सहकारिता मंत्रालय ने देश में सहकारी आंदोलन को सुदृढ़ करने के लिए अनेक पहल की है। पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड से लेकर पूर्वोत्तर समेत 18 राज्यों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का कहर शनिवार को जारी रहा। हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से 60 मीटर सड़क बह गई और ब्यास नदी में उफान से एक युवक बह गया। मौसम विभाग ने अभी अगले चार से पांच दिनों तक 18 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर
स्टालनि के बयान पर अन्नामलाई का पलटवार
तमिलनाडु में हिंदी का विवाद काफी पुराना है। सीएम स्टालिन के बयानों से तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बयानों पर तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विश्व में तमिल भाषा का गौरव बढ़ा रहे हैं। वहीं डीएमके अब भी हिंदी के मुद्दे पर ही राजनीति कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर