फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Annamalai attacked Tamil Nadu CM Stalin for statement that we are not slaves of Hindi

Tamil Nadu: सीएम स्टालिन ने कहा- हम हिंदी के गुलाम नहीं, अन्नामलाई बोले- उन्हें इंग्लिश भी नहीं आती

Sun, 06 Aug 2023 04:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 06 Aug 2023 04:34 AM IST
सार

बीजेपी के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का कहना है, "एमके स्टालिन को अंग्रेजी या हिंदी नहीं आती है इसलिए वह समझ नहीं पाए कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा।

विज्ञापन
Annamalai attacked Tamil Nadu CM Stalin for statement that we are not slaves of Hindi
Annamalai-MK Stalin - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

तमिलनाडु में हिंदी का विवाद काफी पुराना है। सीएम स्टालिन के बयानों से तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बयानों पर तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विश्व में तमिल भाषा का गौरव बढ़ा रहे हैं। वहीं डीएमके अब भी हिंदी के मुद्दे पर ही राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


अन्नामलाई ने साधा निशाना
तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि सीएम एमके स्टालिन को न तो अंग्रेजी आती है न ही हिंदी आती है। इसलिए वह समझ नहीं पाए कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा। अन्नामलाई ने आगे कहा कि डीएमके अब भी इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। सीएम स्टालिन और उदयनिधि के पास अब बात करने के लिए कोई मुद्दा बचा ही नहीं है। पीएम मोदी विदेशों में अपने दौरों के दौरान तमिल भाषा के गौरव का बखान करते हैं। पीएम मोदी फ्रांस में तिरुवल्लुवर की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं। डीएमके जिस प्रकार से राजनीति कर रही है, इससे तय है कि वह चुनाव हार जाएंगे। 
विज्ञापन


तमिलनाडु सीएम ने की शाह के बयानों की निंदा
तमिलनाडु के सीएम ने अमित शाह के बयानों की निंदा करते हुए शनिवार को कहा था कि हम हिंदी के गुलाम नहीं बन सकते। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं हिंदी की स्वीकार्यता के लिए अमित शाह के बयानों की कड़ी निंदा करता हूं। अमित शाह के बयान गैर हिंदी भाषियों को अपने अधीन करने का प्रयास है। तमिलनाडु हिंदी आधिपत्य और इसे थोपे जाने के फैसलों और बयानों को अस्वीकार करता है। हमारी भाषा और विरासत हमें परिभाषित करती है। हम हिंदी के गुलाम नहीं होंगे। वहीं उन्होंने अन्य गैर-हिंदी राज्यों से भी विरोध करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, आखिर क्या बोले थे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक भाषा पर संसद समिति की 38वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने कहा था कि   बिना विरोध के हिंदी को स्वीकार किया जाना चाहिए। भले स्वीकृति की गति धीमी क्यों न हो। अमित शाह ने यह भी कहा था कि हिंदी की किसी भाषा के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed