केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर भाजपा नेताओं ने उनकी अगुवानी की। इसके अलावा, ज्ञानवापी में आदि विश्वेश्वर की तत्काल पूजा के लिए दाखिल नए वाद की सुनवाई शनिवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन शिखा यादव की अदालत में होगी। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान बलिदान हो गए। आतंकियों का सुराग लगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: ओडिशा दौरे पर अमित शाह, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत; आदि विश्वेश्वर की पूजा मामले में सुनवाई
ओडिशा दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर भाजपा नेताओं ने उनकी अगुवानी की। अमित शाह शनिवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वह वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर बैठकों में हिस्सा लेंगे। राज्य सचिवालय में होने वाली इन दोनों बैठकों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
ज्ञानवापी में आदि विश्वेश्वर की पूजा मामले में सुनवाई आज
ज्ञानवापी में आदि विश्वेश्वर की तत्काल पूजा के लिए दाखिल नए वाद की सुनवाई शनिवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन शिखा यादव की अदालत में होगी। यह वाद ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्य व आदि विश्वेश्वर डोली रथ यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी शैलेंद्र योगीराज सरकार की तरफ से दाखिल किया गया है। इसमें स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश व अन्य को पक्षकार बनाया गया है। सावन में अधिमास की वजह से पूजा की अनुमति आवश्यक बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर
हल्लन मंजगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान बलिदान हो गए। आतंकियों का सुराग लगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यहां दो से तीन आंतकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
चंद्रमा की सरहद छूने को पूरी तरह तैयार चंद्रयान-3
चंद्रमा की तरफ तेजी से बढ़ता चंद्रयान-3 उसकी सरहद में पहुंचने को तैयार है। चंद्रयान-3 धरती से चांद के बीच दो-तिहाई से अधिक दूरी तय कर चुका है और शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने की कोशिश करेगा। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। पढ़ें पूरी खबर